{"_id":"5f607b708ebc3e5a9459ae74","slug":"private-pathology-agreed-to-do-rtpcr-test-for-rs-1600","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निजी पैथोलॉजी आरटीपीसीआर जांच 1600 रुपये में करने को राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी पैथोलॉजी आरटीपीसीआर जांच 1600 रुपये में करने को राजी
Tue, 15 Sep 2020 02:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ के साथ बैठक के बाद निजी पैथालॉजी संचालक कम दर पर कोविड की आरटीपीसीआर जांच करने को राजी हो गए। इससे अब लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही सरकारी अस्पतालों पर जांच का दबाव भी कम होगा। मालूम हो कि सरकार ने कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की कीमत 2500 से 1600 रुपये कर दी थी।
निजी पैथाेलॉजी संचालकों ने नई दरों पर एतराज जताते हुए कम शुल्क पर जांच करने से इनकार कर दिया था। चार दिन से जांच नहीं कर रहे थे। इसके चलते मरीजों को खासी परेशानी भी झेलनी पड़ी। निजी सेंटर में रोजाना 2000 से 3000 लोग कोविड जांच कराते हैं। सख्ती के बाद प्राइवेट पैथोलॉजी संचालकों ने सोमवार को सीएमओ के साथ बैठक कर नई दरों पर जांच करने की सहमति दे दी।

ट्रूूनेट जांच के दो हजार रुपये
निजी पैथोलॉजी संचालक ट्रूनेट जांच के लिए भी मनमानी नहीं कर पाएंगे। शासन ने आरटीपीसीआर जांच संग ट्रूनेट की दर तय कर दी है। ट्रूनेट जांच की दर महज दो हजार रुपये तय की गई है। इसे लेकर सभी को आदेश भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को तय दर पर जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
निजी पैथोलॉजी को एंटीबॉडी जांच का अधिकार नहीं
स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बिना निजी पैथोलॉजी एंटीबॉडी की जांच कर रही हैं। सीएमओ डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि बिना निर्देश जांच करना गलत है। जांच कराई जाएगी। वहीं, अफसरों का कहना है कि राजधानी में 13 निजी सेंटर कोरोना संग एंटीबॉडी की जांच कर रहे हैं। लेकिन इनके लिए आईसीएमआर की ओर से कोई निर्देश नहीं आया है आैर कीमत भी तय नहीं है। निजी पैथोलॉजी इस जांच के 1500 रुपये भी वसूल रही हैं।