फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private nursing home controller threatens man, investigation starts.

शराफत से बच्चा लेकर निकल जाओ वरना यहीं से हवालात भेजवा दूंगा..., मौत के बाद संचालक ने दी धमकी

Mon, 14 Sep 2020 03:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Sep 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Private nursing home controller threatens man, investigation starts.
- फोटो : iStock

रायबरेली शहर के एक निजी नर्सिंगहोम संचालक का मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने का वीडियो वायरल हुआ है। इलाज के दौरान मासूम की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजनों को संचालक ने धमकाया कि- पुलिस बुलाऊं। शराफत से बच्चा लेकर निकल जाओ वरना यहीं से हवालात भेजवा दूंगा...।

विज्ञापन


डॉक्टर की दबंगई उजागर होने के बाद सीडीओ ने एसडीएम सदर और एसीएमओ की टीम गठित कर जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। टीम रविवार शाम अस्पताल में जांच करने पहुंची।
विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के परैया गांव का रहने वाला जावेद वारसी 11 सितंबर को अपनी पांच साल की भांजी को शहर के एक नर्सिंगहोम में इलाज कराने के लिए लाया था। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि रात में तबीयत खराब होने पर भी डॉक्टर उसे देखने के लिए नहीं आए। इलाज में लापरवाही की गई। रात में बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर सीडीओ ने गंभीरता से लिया मामला

वायरल वीडियो में पहले अस्पताल के स्टाफ ने परिजनों का मुंह बंद करने का प्रयास किया और बाद में नर्सिंगहोम के संचालक ने पहुंचकर चुप रहने, नहीं तो पुलिस बुलवाने की धमकी दी। वीडियो वायरल होने के बाद सीडीओ अभिषेक गोयल ने मामले को गंभीरता से लिया है।

मामले में एसडीएम सदर और एसीएमओ की जांच टीम गठित की गई है। टीम जांच करने के लिए नर्सिंगहोम भी पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जो भी वीडियो वायरल हुआ है, उसको देखने से ही प्रतीत हो रहा है कि चिकित्सक को ऐसा नहीं करना चाहिए। मामले की जांच को टीम भेजी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नर्सिंगहोम संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed