{"_id":"6818722832e5db5051008f8f","slug":"private-diagnostic-center-busted-cancer-institute-laboratory-studies-taken-off-campus-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कैंसर संस्थान में निजी डायग्नोस्टिक सेंटर का जाल, परिसर से खुलेआम दलाल मरीजों को ले जाते साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कैंसर संस्थान में निजी डायग्नोस्टिक सेंटर का जाल, परिसर से खुलेआम दलाल मरीजों को ले जाते साथ
Mon, 05 May 2025 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 May 2025 05:32 PM IST
सार
लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के दलालों का बोलबाला है। वह दिनभर परिसर में डेरा जमाए रहते हैं। यहां से खुलेआम मरीजों को अपने-अपने सेंटर ले जाते हैं। अब शिकायत मिलने पर प्रशासन ने कर्मचारियों और अधिकारियों को सतर्क रहने एवं एजेंटों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में निजी डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों का बड़ा जाल है। इनके दलाल संस्थान परिसर में खुलेआम घूमकर मरीजों को ले जाते हैं। संस्थान प्रशासन की जानकारी में यह मामला आते ही अब इस पर सख्ती शुरू की गई है।
विज्ञापन
कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय वरूण ने निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के एजेंटों की परिसर में बढ़ते दखल को देखते हुए शनिवार को बैठक बुलाई। बैठक के बाद सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, सभी सीएमओ, जूनियर, सीनियर रेजिडेंट व सेवा प्रदाता एजेंसी को एजेंसी के लिए आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: 40 किमी की अधिक रफ्तार से दौड़ाई स्कूली वैन-बस तो होगी कार्रवाई, हो सकती है स्कूल की मान्यता रद्द
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP : लखनऊ में तड़के मुठभेड़, फायरिंग में बदमाशों के पैर में लगी गोली; दोनों गिरफ्तार
इस आदेश में कहा गया है कि परिसर में सक्रिय हुए निजी सेंटरों के एजेंट पर नकेल कसने की जरूरत है। इसलिए सभी सतर्क रखते हुए इन एजेंटों को पकड़ा जाए। आदेश में एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर का नाम भी लिखा गया है। इसके साथ ही एजेंटों का साथ देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
बाहर सस्ती सर्जरी कराने का भी दे रहे लालच
डायग्नोस्टिक सेंटर के एजेंट सिर्फ जांच की बात ही नहीं कर रहे हैं। ये एजेंट उनको संस्थान से बाहर सस्ती दर पर जांच की सुविधा देने का लालच भी दे रहे हैं। कई मरीज इनके लालच में फंस भी रहे हैं। इसको देखते हुए संस्थान प्रशासन ने कहा है कि इससे मरीजों के विश्वास और सुरक्षा पर भी संकट खड़ा हो रहा है।