फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private company employee held hostage and beaten

Lucknow News: निजी कंपनी के कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा

Sat, 13 Sep 2025 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Private company employee held hostage and beaten
लखनऊ। माल के लतीफपुर निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी निहाल सिंह ने शरद तिवारी व उसके साथियों पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

निहाल के मुताबिक छह सितंबर को दोपहर दो बजे वह बाइक पर सहकर्मी ऋषभ शुक्ला के साथ निलमथा के पास स्थित कार्यालय जा रहे थे। ऑफिस के पास एक एसयूवी ने उनका रास्ता रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले एसयूवी से निकले छह लोगों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ऋषभ मदद के लिए कार्यालय की ओर दौड़ा तो आरोपियों ने निहाल को अगवा कर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि एसयूवी में शरद तिवारी भी था। रास्ते भर वह निहाल को जूते से पीटता रहा। उसने पीड़ित को अपने साथ काम न करने पर बुरा अंजाम भुगतने की बात कही। इसके बाद आरोपी उन्हें आशियाना स्थित अपने दफ्तर ले गया और वहां फिर पीटा। पीड़ित के काफी गिड़गिड़ाने पर उसे छोड़ा। अगले दिन निहाल ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक तफ्तीश चल रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed