फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private builder do ploting on land of lda

एलडीए की जमीन पर निजी बिल्डर ने कर दी प्लॉटिंग

Fri, 20 Nov 2020 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Private builder do ploting on land of lda
सोता रहा एलडीए और निजी बिल्डर ने कर दी प्लॉटिंग
विज्ञापन

एलडीए अपनी संपत्ति की रखवाली में भी लापरवाही बरत रहा है। इसका ताजा मामला गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 में सामने आया है, जहां एलडीए की जमीन पर निजी बिल्डर ने प्लॉटिंग कर दी।
यही नहीं, इस कॉलोनी का ले-आउट भी एलडीए से स्वीकृत है। बाद में जब पैमाइश कराई गई तो प्लॉटिंग की गई जमीन एलडीए की निकली।
वहीं, बिल्डर का दावा है कि तहसील ने पैमाइश कर उसे जमीन पर कब्जा दिया है। अब एलडीए इस जमीन की संयुक्त पैमाइश कराएगा।
एलडीए अधिकारियों का कहना है कि करीब 70 एकड़ जमीन गोमतीनगर विस्तार में पुलिस भवन और नदी के बीच में है। इस जमीन की तलाश के लिए एलडीए ने पैमाइश शुरू कराई है।
विज्ञापन

इसी कवायद में एलडीए को अपनी जमीन पर निजी कॉलोनी के भूखंड कटे मिले। अब एलडीए को इस जमीन पर कब्जा वापस लेना है।
कुछ निर्माण भी यहां हो चुके हैं। अब अंतिम फैसला संयुक्त पैमाइश से होगा। इसके अलावा भी दूसरे निर्माण भी एलडीए चिह्नित कर रहा है।
नजूल अधिकारी बोले- गलत जगह पर काबिज है बिल्डर
नजूल अधिकारी व प्रभारी अर्जन पंकज कुमार का कहना है कि बिल्डर ने जिन खसरा पर अपना ले-ऑउट पास कराया है, वे जमीन दूसरी जगहों पर हैं। बिल्डर खुद गलत जगह पर काबिज है। एलडीए नक्शा केवल खसरा संख्या और जमीन के स्वामित्व को देखकर स्वीकृत करता है। मौके पर अगर कोई गलत जगह प्लॉटिंग कर देता है तो पैमाइश जरूरी है। एलडीए अपनी जमीन वापस लेगा। ये जमीन मलेशेमऊ और सरसवां गांवों की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed