{"_id":"67e9a6682724666d8c0b336d","slug":"private-blood-bank-supplied-adulterated-blood-uproar-lucknow-news-c-13-lko1070-1136789-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी ब्लड बैंक ने थमाया गड़बड़ खून, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी ब्लड बैंक ने थमाया गड़बड़ खून, हंगामा
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में निजी ब्लड बैंक मनमानी कर रहे हैं। जरा सी चूक पर यह मनमानी मरीजों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। ऐसा ही एक मामला शनिवार रात सामने आया है, जब निजी ब्लड बैंक से लिया गया खून गड़बड़ निकल गया। तीमारदार इसे वापस करने पहुंचे तो ब्लड बैंक कर्मचारी ने वापस लेने से मना कर दिया। इस तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। ड्र्रग इंस्पेक्टर से शिकायत के बाद खून वापस लिया गया।
मामला निरालानगर स्थित निजी ब्लड बैंक का है। चिनहट के अमराई गांव की रहने वाली प्रसूता निशा गुप्ता (27) को डिलीवरी के लिए परिजनों ने सीतापुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को सिजेरियन ऑपरेशन हुआ। डॉक्टर ने खून की कमी होने पर दो यूनिट पीआरबीसी (पैक्ड रेड ब्लड सेल्स) मंगाई और तीमारदारों को निरालानगर स्थित निजी ब्लड बैंक भेजा।
तीमारदार वहां से रात में दो यूनिट पीआरबीसी लेकर पहुंचे। तीमारदार आकाश ने बताया कि ब्लड लेकर अस्पताल पहुंचे तो खून काफी गाढ़ा था। इससे वह चढ़ नहीं पाया। वह उसे वापस करने दोबारा ब्लड बैंक गए, मगर ब्लड बैंककर्मियों ने वापस लेने से मना कर दिया। रविवार सुबह तीमारदार फिर ब्लड बैंक पहुंचे और ड्रग इंस्पेक्टर से शिकायत दर्ज कराई। गड़बड़ खून देने का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। इसके बाद दोनों यूनिट वापस ली गई। ड्रग इंस्पेक्टर नीलेश के मुताबिक, मामले की जांच कराई जाएगी।