{"_id":"61d053ba347b747ad0583809","slug":"prisoners-family-men-not-allowed-to-meet-them-because-of-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या : जेलों में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या : जेलों में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था बंद
Sat, 01 Jan 2022 06:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Jan 2022 06:44 PM IST
सार
यूपी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जेलों में निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा के लिए संबंधियों से मुलाकात की व्यवस्था को रोक दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जेलों में निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा के लिए संबंधियों से मुलाकात की व्यवस्था को स्थिति सामान्य होने तक स्थगित रखा जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी आदेश दिया गया है कि बाराबंकी में कोविड पॉजिटिव पाए गए बंदी के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। आवश्यकता होने पर तत्काल अस्पताल में इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि संक्रमण की स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है। थोड़ी सी भी लापरवाही प्रदेशवासियों के लिए भारी पड़ सकती है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 93 हजार 549 सैम्पल की जांच में कुल 383 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 31 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।
विज्ञापन
आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 1211 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 859 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण तेज है लेकिन वायरस कमजोर है। अतः कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है।
लोगों को बचाव के संबंध में लगातार जागरूक किया जाए। उन्हें मास्क पहनने, टीकाकरण कराने और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। बचाव का यह सर्वोत्तम प्राथमिक उपाय है।