{"_id":"67591d06a3a20bb7300d6139","slug":"prisoner-died-in-raebareli-jail-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: रायबरेली जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: रायबरेली जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में आक्रोश
Wed, 11 Dec 2024 10:33 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:33 AM IST
सार
अवैध शराब के मामले में जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसकी तबियत खराब चल रही थी पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
चार दिन पहले अवैध शराब के मामले में जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। खीरों निवासी गुड्डू मोहन को चार दिन पहले खीरों पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोपी को जेल भेज दिया गया था। बुधवार सुबह बंदी की तबियत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों का कहना है कि गुड्डू की तबियत दो दिन से खराब चल रही थी लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।