फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prinicipal secretary public works department nitin ramesh gokarn got scotch award (Gold) for human service during corona epidemic

प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण को मिला स्कॉच अवॉर्ड, कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्यों के लिए हुआ सम्मान

Thu, 29 Oct 2020 01:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Oct 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
prinicipal secretary public works department nitin ramesh gokarn got scotch award (Gold) for human service during corona epidemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्य और मानव सेवा के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण को प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड (गोल्ड) प्रदान किया गया। हाल ही 67वें स्कॉच अवॉर्ड की घोषणा की गई थी। यह अवॉर्ड देश के प्रतिष्ठित गैर सरकारी अवार्ड के रूप में विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं और व्यक्तियों को दिया जाता है।
विज्ञापन


शासन के अनुसार कोविड-19 महामारी के दौरान पीडब्ल्यूडी के जनपथ स्थित सचिवालय परिसर में प्रदेश का सबसे बड़ा कंट्रोल रूम संचालित किया गया। इसमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के प्रवासी कामगारों को लॉकडाउन अवधि में रुकने के स्थानों पर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मदद की गई।
विज्ञापन


उन्हें भोजन, पानी के साथ ही जरूरतमंद को उनके घर-घर तक राशन पहुंचाया गया। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग ने पूरे प्रदेश के रुके हुए कार्यों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए शुरू कराया और जरूरतमंदों को रोजगार देकर उनके जीवन यापन में सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed