फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Principal uma shankar of national Inter College suspended

सहायक भर्ती परीक्षा में गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई, हटाए गए पुराने प्रिंसिपल

Wed, 09 Jan 2019 03:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Jan 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Principal uma shankar of national Inter College suspended
डेमो

लखनऊ के नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधन की अंतरिम समिति ने मंगलवार को प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह को सस्पेंड कर दिया। उनके स्थान पर प्रवक्ता रामचंद्र को प्रिंसिपल का चार्ज दिया गया है। कमेटी ने अपनी इस कार्रवाई को जिला विद्यालय निरीक्षक के पास अनुमोदन के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 

गत रविवार को आयोजित सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

कॉलेज का प्रबंधन सोसाइटी द्वारा संचालित है।
 

मोती महल मेमोरियल सोसाइटी की आंतरिक  समिति के सदस्यों में वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस विरेश कुमार और सेवानिवृत्त जस्टिस एसयू खान शामिल हैं। मंगलवार को आंतरिक समिति ने प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह को संस्पेंड करने और प्रवक्ता रामचंद्र को प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त करने का पत्र जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्र को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार के पास अनुमोदन के लिए भेजा। डीआईओएस ने बताया कि निलंबन का पत्र मिलते ही अनुमोदन कर दिया जाएगा। गत वर्ष जब प्रधानाचार्य पर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा था तब भी आंतरिक समिति ने उनको निलंब कर दिया था। उस समय भी रामचंद्र को प्रधानाचार्य का चार्ज दिया गया था। रामचंद्र गणित विषय के प्रवक्ता हैं। 

एक और स्कूल जांच के घेरे में

जिला विद्यालय निरीक्षक  ने इंदिरा नगर स्थित दयानंद इंटर कॉलेज और नेशनल इंटर कॉलेज को काली सूची में डाल दिया है। मंगलवार को उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा आयोग और चयन आयोग को पत्र लिखकर दोनों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र न बनाए जाने को कहा है। सॉल्वर गैंग में पकड़े गए तीन कक्ष निरीक्षक दयानंद इंटर कॉलेज के हैं। 

सहायक अध्यापक परीक्षा में सॉल्वर गैंग पकड़े जाने के मामले में जियामऊ स्थित उमा शुक्ला विद्यालय भी जांच के घेरे में आ गया है। नेशनल इंटर कॉलेज से एसटीएफ द्वारा पकड़े गए कक्ष निरीक्षकों में से एक जियामऊ स्थित उमा शुक्ला विद्यालय का व्यवस्थापक बताया जा रहा है।

पकड़े गए कक्ष निरीक्षक में राम इकबाल शुक्ला शामिल है। वह दयानंद इंटर कॉलेज का शिक्षक था। बताया जा रहा कि वह जियामऊ स्थित उमा शुक्ला विद्यालय का व्यवस्थापक भी है। दयानंद इंटर कॉलेज के तीन शिक्षकों को एसटीएफ ने नकल कराते पकड़ा था।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में उमा शुक्ला विद्यालय का निरीक्षण किया गया था, जिसमें विद्यालय हाईस्कूल तक संचालित मिला, लेकिन साइन बोर्ड इंटर तक का लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि विद्यालय की नए सिरे से जांच कराई जा रही है। विद्यालय का भवन भी आशंका के घेरे में है। विद्यालय एक आवासीय मकान में संचालित है। मकान की पहली मंजिल पर विद्यालय संचालित है और भूतल पर किराएदार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed