फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Principal Secretary inspected the Ayurveda College

Lucknow News: आयुर्वेद कॉलेज का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

Sat, 23 Aug 2025 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary inspected the Ayurveda College
लखनऊ। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज टुड़ियागंज एवं अस्पताल का शुक्रवार को आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार और महानिदेशक मानवेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार मौर्य ने अफसरों से अस्पताल का बजट बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव रंजन कुमार और आयुष महानिदेशक मानवेंद्र सिंह ने ओपीडी और आईपीडी में मरीजों से बातचीत की। मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने चरक सभागार में सभी डॉक्टरों, शिक्षकों के साथ बैठक कर आयुष को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। विभागवार समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा प्रदान करने और परीक्षा का पैटर्न बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि संस्था में पठन-पाठन के लिए जरूरी संसाधनों की कमी दूर की जाएगी। शीघ्र ही बजट भी बढ़ाया जाएगा। अस्पताल प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मरीजों को दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed