फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prime Minister Narendra Modi told Chief Minister Yogi working style for other states

पीएम मोदी ने सीएम योगी की कार्यशैली को दूसरे राज्यों के लिए बताया नजीर, कहा-आत्मनिर्भर भारत में भी अच्छा काम

Mon, 23 Nov 2020 11:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Nov 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi told Chief Minister Yogi working style for other states
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से जंग हो, प्रवासी श्रमिकों के  रोजगार का इंतजाम या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को धरातल पर उतारने की मुहिम, हर मोर्चे पर योगी सरकार खरी साबित हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेहनत और कार्यशैली के प्रधानमंत्री भी कायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


कई मौकों पर भरे मंच से उन्होंने न सिर्फ सीएम योगी की तारीफ  की, बल्कि दूसरे राज्यों के लिए उनकी कार्यशैली को एक मिसाल भी बताया। सीएम योगी न सिर्फ पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरे उतरे, बल्कि तय समय में लक्ष्यों को पूरा कर भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने के पीएम के मिशन को मजबूती भी दी। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए योगी सरकार व उनकी टीम-11 ने जो कदम उठाए हैं, उसकी तारीफ  सुप्रीम कोर्ट के साथ डब्लूएचओ ने भी की है। पीएम ने कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर से ही इसे रोकने के लिए योगी सरकार के प्रयासों की तारीफ  की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण काल में पिता के स्वर्गवास के बाद भी योगी जिस तरह से प्रदेश की जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई, पीएम मोदी ने उसकी भी काफी सराहना की थी। डब्ल्यूएचओ की ताजा रिपोर्ट में तो कहा गया है कि कोविड-19 बचाव के लिए यूपी सरकार की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की रणनीति दूसरे प्रदेशों के लिए अच्छा उदाहरण बन सकती है।

आत्मनिर्भर भारत में भी अच्छा काम

योगी सरकार ने सिर्फ  कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने में कामयाबी नहीं हासिल की है, बल्कि संक्रमण के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने व रोजगार दिलाने में भी अहम योगदान दिया है। दूसरे राज्यों से लौटे मजदूरों को आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान के तहत काम दिया गया।

करीब डेढ़ करोड़ मजदूरों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया था। प्रधानमंत्री ने इसके लिए भी योगी सरकार की पहल की तारीफ  की थी। प्रधानमंत्री ने रविवार को सोनभद्र में हर घर नल योजना का शुभारंभ के मौके पर भी योगी सरकार और उनकी टीम की जमकर तारीफ  करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed