फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prime minister narendra modi in lucknow 28 july.

राहुल गांधी के आरोप पर पीएम मोदी का तगड़ा पलटवार कहा- मैं गरीबों के दुख का भागीदार

Sat, 28 Jul 2018 10:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi in lucknow 28 july.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि इन दिनों मुझ पर एक इल्जाम लगता है कि मैं चौकीदार नहीं 'भागीदार' हूं। ये इल्जाम मेरे लिए एक ईनाम है। मुझे गर्व है कि मैं देश के गरीबों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और देश की रक्षा करने वाले जवानों के दुख-दर्द का भागीदार हूं। आपको बता दें कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा था कि वो चौकीदार नहीं भागीदार हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की तीन अहम योजनाओं स्मार्ट सिटी, अमृत व प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इस मौके प्रदेश की पूर्व सपा सरकार पर भी हमले किए। उन्होंने कहा कि हमने तो वो वक्त भी देखा है जब केंद्र सरकार राज्य को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धन देना चाहती थी लेकिन तत्कालीन राज्य सरकार की तरफ से ध्यान ही नहीं दिया जाता था। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि पिछली सरकार में गरीबों के लिए घर इसलिए नहीं बन सके क्योंकि उन्हें अपना बंगला सजाने-संवारने से फुर्सत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने संबोधन के प्रारम्भ में कहा कि मैं यहीं का सांसद हूं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया और कहा कि आज जो भी लखनऊ दिखाई दे रहा है वो अटल जी का ही विजन है। उनकी कोशिश से ही मेट्रो रेल का सपना धरातल पर उतर सका।

'बिना पुराने को संवारे नया नहीं संवरेगा'

prime minister narendra modi in lucknow 28 july.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल जी कहा करते थे कि बिना पुराने को संवारे नया भी नहीं संवरेगा। ये बात उन्होंने पुराने व नए लखनऊ के संदर्भ में कही थी। आज लखनऊ में फ्लाईओवर, कन्वेंशन सेंटर समेत कई योजनाएं अटल जी की ही देन हैं। लखनऊ देश के शहरी जीवन को नई दिशा देने वाले अटल जी की कर्मभूमि रही है। लंबे समय तक यह उनका संसदीय क्षेत्र रहा है। आजकल उनकी तबीयत ठीक नहीं है। पूरे देश उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

5 ई से बदलेगी शहरों की किस्मत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शहरों में रहने वालों की किस्मत 5 ई से बदल जाएगी। 5 ई का मतलब है- ईज ऑफ लिविंग, एजूकेशन, एम्पलायमेंट, इकोनॉमी व एंटरटेनमेंट। जिस तरह से सेवाएं ऑनलाइन हुई हैं उससे अब आम लोगों को कतार में नहीं खड़े होना पड़ता है। इसकी वजह से भ्रष्टाचार में भी कमी आई है।

स्मार्ट सिटी सिर्फ प्रोजेक्ट नहीं, मिशन है

prime minister narendra modi in lucknow 28 july.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के लिए स्मार्ट सिटी महज एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि मिशन है। मिशन टू ट्रांसफार्म द नेशन (देश को बदलने का एक मिशन)। ये मिशन हमारे शहरों को नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करने का है।

लाभार्थियों से बातचीत का अनुभव किया साझा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पीएम आवास योजना के  लाभार्थियों को चाबी सौंपने और उनसे बातचीत के अनुभव साझा करते हुए कहा कि अपने मकान पाकर जो चमक उनके चेहरे पर थी, उज्जवल भविष्य का जो आत्मविश्वास उनकी आंखों से झलक रहा थाए वो हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा है। देश के गरीब-बेघर लोगों केजीवन को बदलते देखना संतोष देने वाला अनुभव है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कही ये बातें

prime minister narendra modi in lucknow 28 july.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाएं आज पूरी होती नजर आ रही हैं। जो लोग इन्हें करीब से देख रहे हैं। वह इनकी जमीनी हकीकत समझ रहे हैं। प्रधानमंत्री खुद को प्रधानसेवक कहलाना पसंद करते हैं, लेकिन एक सेवक कितना दूरदृष्टा हो सकता है यह प्रधानमंत्री ने साबित किया है। सरकार नगरीय निकायों को अपने पैरों पर खड़ा करने को लेकर प्रतिबद्ध है। इसके लिए हमने स्टॉक एक्सचेंज के दरवाजे खोले हैं। जहां से वह पैसा लेकर शहरों के विकास में लगा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed