फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prime Minister Modi will inaugurate the three-day program of Urban Development Department in Lucknow on October 5

प्रधानमंत्री मोदी पांच अक्तूबर को लखनऊ में नगर विकास विभाग के तीन दिवसीय कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

Wed, 29 Sep 2021 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 29 Sep 2021 08:46 PM IST
सार

आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में केन्द्र सरकार द्वारा मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ के तहत केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा लखनऊ में भी तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Prime Minister Modi will inaugurate the three-day program of Urban Development Department in Lucknow on October 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में केन्द्र सरकार द्वारा मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ के तहत केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा लखनऊ में भी तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘बदलते नगरीय परिवेश’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन 5 से 7 अक्तूबर तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। प्रधानमंत्री 5 अक्तूबर को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि इस कार्यक्रम नगरीय विकास से संबंधित 75 नई तकनीक पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के नगर विकास विभाग की ओर से भी एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में प्रदेश केसभी शहरों में हुए विकास का प्रदर्शन किया जाएगा। नगर विकास मंत्री ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश भर के नगर विकास विभाग से जुड़े अधिकारी व विशेषज्ञ भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed