फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prime minister modi sends mnoey in beneficiaries accounts.

एक क्लिक से प्रधानमंत्री ने 60 हजार से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में भेजे मकान के पैसे

Sat, 28 Jul 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jul 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi sends mnoey in beneficiaries accounts.
बायें से राज्यपाल राम नाईक, पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

क्या अद्भुत नजारा था वह। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास योजना के 60 हजार से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में 50-50 हजार रुपये भेजे। वे खुशी से उछल पड़े, जिसे पीएम के कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति ने स्क्रीन पर देखा। यूपी के कई शहरों में गृह प्रवेश करने वाली महिलाओं ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी भावनाएं पीएम के सामने जाहिर कीं। पीएम ने स्मार्ट सिटी योजना में अच्छा काम करने वाले शहरों और बैंकों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की तीसरी वर्षगांठ पर इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आवास योजना की एक पुस्तिका का विमोचन किया। इसमें घर मिलने के बाद महिलाओं की जिंदगी में आई तब्दीली का उनकी जुबानी बयान किया गया था।
विज्ञापन


आवास योजना में क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम में बेहतर काम करने के लिए एचडीएफसी बैंक को सम्मानित किया गया। पुरस्कार एचडीएफसी के प्रतिनिधि संजय जोशी ने ग्रहण किया। एमआईजी श्रेणी के मकान निर्माण में अग्रणी योगदान देने पर भारतीय स्टेट बैंक की ओर से चेयरमैन रजनीश कुमार और एमडी प्रवीण कुमार ने पुरस्कार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों के लिए बॉन्ड जारी करके 540 करोड़ रुपये जुटाने वाले पुणे, हैदराबाद और इंदौर नगर निगमों के मेयरों को भी मंच पर बुलाकर पीएम ने सम्मानित किया। स्मार्ट सिटी योजना के तहत गुड गवर्नेंस अवॉर्ड पुणे को और इनोवेटिव आईडियाज अवॉर्ड अहमदाबाद और भोपाल को संयुक्त रूप से मिला। स्मार्ट सिटी मिशन में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सूरत के मेयर जगदीश पटेल को सम्मानित किया गया।

बार-बार आए यही सरकार

कार्यक्रम के दौरान आवास योजना के तहत 50 हजार रुपये झांसी की महिला भारती के खाते में पहुंचा। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्क्रीन पर आईं। उन्होंने पीएम और सीएम का आभार जताया। कहा, अब बारिश में होने वाली दुश्वारियों से उन्हें मुक्ति मिल जाएगी। कुल 60,426 महिलाओं के खातों में 606.85 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई।

गृह प्रवेश के लिए चाभी पाने वाली आगरा की एक महिला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा, वह चाहती हैं कि यही सरकार बार-बार आए तो हॉल तालियों से गूंज गया। गोरखपुर की राधिका गुप्ता, बक्शी का तालाब (लखनऊ) की रंजना और वाराणसी की महिलाओं ने भी मकान मिलने पर स्क्रीन पर अपनी खुशियों का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed