फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prime Minister Modi can do a virtual review of the development of Ramnagari today

यूपी: पीएम मोदी आज करेंगे रामनगरी के विकास की वर्चुअल समीक्षा, सीएम योगी भी होंगे शामिल

Sat, 26 Jun 2021 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 26 Jun 2021 12:51 AM IST
सार

अब तक की प्रगति के लिए शासन के अधिकारियों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभागों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Prime Minister Modi can do a virtual review of the development of Ramnagari today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

अयोध्या के ग्लोबल विकास के विजन डॉक्यूमेंट समेत अब तक हुए विकास कार्यों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समीक्षा कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर अब तक की प्रगति के लिए शासन के अधिकारियों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभागों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी भी इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन


राम मंदिर के लिए जमीन की खरीद में घोटाले के आरोपों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी भी वर्चुअल समीक्षा बैठक में पर्यटकों को धार्मिकता के साथ आधुनिकता व प्रदूषण मुक्त नई अयोध्या पर डीएम से लेकर नगर निगम, प्राधिकरण और लखनऊ की आवास विकास समेत पर्यटन के अधिकारियों से जानकारी लेंगे और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त विशाल सिंह कहते हैं कि 26 जून को तैयार रहने के निर्देश डीएम को दिए गए हैं। बताया जाता है कि बैठक में प्रधानमंत्री एक-एक योजना की प्रोग्रेस रिपोर्ट जानेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक पर्यटन सिटी के रूप में विकसित होगी रामनगरी
रामलला के भव्य मंदिर के साथ 20 हजार करोड़ रुपये से अयोध्या को भी भव्यता देने का खाका तैयार हो गया है। अयोध्या की आध्यात्मिक आभा को चमकाने के साथ-साथ न सिर्फ रामनगरी को आधुनिक पर्यटन सिटी के रूप में विकसित किए जाने की तैयारी है, बल्कि रोजगार व नौकरियों से भी रामनगरी लैस होगी।

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने रामनगरी के सर्वांगीण विकास के लिए ली एसोसिएट के साथ मिलकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है जिसका शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रजेंटेशन दिया जाएगा। रामनगरी की पहचान उसकी पौराणिकता व आध्यात्मिकता है। इसको सुरक्षित रखते हुए इसके संवर्धन का भी प्लान तैयार हो रहा है।


अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लाई जा रही हैं। यहां प्रवेश करते ही रामजन्मभूमि आने का एहसास हो इसके लिए भी कई बड़ी योजनाओं को क्रियान्यिवत करने की तैयारी है। इसी के तहत अयोध्या को वैदिक सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमें तीर्थ नगरी अयोध्या, हेरिटेज सिटी, सौर सिटी, समरस अयोध्या, स्मार्ट अयोध्या के विभिन्न-विभिन्न रूप दिखाई देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed