नियुक्तिपत्र से जुड़ी अहम खबर पढ़ें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु शिक्षकों को अभी नियुक्ति पत्र बांटे जाते रहेंगे। हालांकि यह प्रक्रिया यथाशीघ्र पूरी कर ली जाएगी। (एससीईआरटी) के बार-बार सूचना मांगे जाने के बाद भी मात्र 36 जिलों ने ही बताया कि कितने पात्रों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को सभी जिलों से यथाशीघ्र सूचना एकत्र करने के निर्देश दिए हैं।
जिससे सुप्रीम कोर्ट में इसकी जानकारी दी जा सके। उन्होंने 11 फरवरी को बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है।
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया वैसे तो 31 जनवरी तक ही पूरी कर ली जानी थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 5 फरवरी कर दिया गया।
दूसरे जिलों को जल्द मिलेगी सूचना
अभी सभी जिलों में पात्रों को नियुक्ति पत्र नहीं बांटे जा सके हैं। एससीईआरटी निदेशक ने बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि सभी पात्रों को यथाशीघ्र नियुक्ति पत्र दे दिए जाएं।
इसके साथ ही बताएं कि उनके यहां अब तक कितनों को नियुक्ति पत्र दिए गए और इनमें से कितनों ने जॉइन किया है।
एससीईआरटी निदेशक ने बताया कि अभी तक 36 जिलों से प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने के बारे में सूचनाएं दी गई हैं। अन्य जिलों से भी यथाशीघ्र सूचनाएं मिल जाएंगी।
सभी जिलों से सूचना मिलने के बाद ही बताया जा सकेगा कि कितने पात्रों ने जॉइन किया और कितने पद खाली हैं।