प्रशिक्षु शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों के रिक्त पदों की तीसरे चरण के लिए 3 नवंबर से शुरू होने वाली काउंसलिंग की मेरिट रविवार को जारी की जाएगी।
अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन देख सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को पूरा ब्यौरा सौंप दिया है।
जानकारों की मानें तो प्रशिक्षु शिक्षकों के करीब 28,510 पद खाली हैं। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए अब तक दो चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। पहले चरण में मात्र सात प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग कराई थी।
लेकिन दूसरे चरण में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाए जाने के बाद डायटों पर अच्छी-खासी भीड़ जुटी। एससीईआरटी में दूसरे चरण की काउंसलिंग के ब्यौरा का मिलान अंतिम रूप से शनिवार को किया गया।
जानकारों की मानें तो कुल 72,825 पदों में करीब 44,315 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षु शिक्षक बनने के लिए पात्र पाया गया है।
3 नवंबर से शुरू होगी काउंसलिंग
इस हिसाब से तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए लगभग 28,510 पद बच रहे हैं। इसके आधार पर ही मेरिट का निर्धारण करते हुए कटऑफ जारी किया जाएगा।
मेरिट में आने वालों को तीसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। काउंसलिंग 3 से 12 नवंबर तक चलेगी।
तीसरे चरण की काउंसलिंग की खास बात यह होगी कि इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र नहीं जमा कराए जाएंगे। उन्हें डायटों पर बस इसे दिखाना होगा। ऐसे में वे चाहेंगे तो दूसरे जिलों की काउंसलिंग में भी शामिल हो सकेंगे।
कहां कितनी सीटें...
लखनऊ 4, आगरा 38, अलीगढ़ 24, अंबेडकरनगर 163, अमेठी 9, अमरोहा 69, आजमगढ़ 496, औरैया 6, बागपत 30, बलिया 7, बलरामपुर 1518, बांदा 347, बाराबंकी 128, बरेली 787, बस्ती 183, बहराइच 2796, भदोही 221, बिजनौर 43, बदायूं 880, बुलंदशहर 18, चंदौली 436, चित्रकूट 171, देवरिया 362, एटा 121, इटावा 80
फैजाबाद 118, फर्रुखाबाद 110, फतेहपुर 5, फीरोजाबाद 21, गौतमबुद्धनगर 6, गाजियाबाद 8, गाजीपुर 6, गोंडा 1879, गोरखपुर 140, हमीरपुर 128, हापुड़ 7, हरदोई 742, हाथरस 37, जौनपुर 497, झांसी 18, कन्नौज 88, कानपुर देहात 17, कानपुर नगर 5, कौशांबी 478, लखीमपुर खीरी 1591, ललितपुर 272, महोबा 453, महाराजगंज 1913
मैनपुरी 31, मथुरा 4, मऊ 64, मेरठ 8, मिर्जापुर 952, मुरादाबाद 232, मुजफ्फरनगर 81, पीलीभीत 983, प्रतापगढ़ 211, रायबरेली 290, रामपुर 515, सहारनपुर 158, संभल 157, संतकबीर नगर 431, शामली 75, श्रावस्ती 852, सीतापुर 680, सोनभद्र 935, सुल्तानपुर 898, उन्नाव 68, वाराणसी 36 व इलाहाबाद में 373 पद रिक्त हैं।