{"_id":"6a3aea2417aae4c4be0b1a06","slug":"priest-injured-in-suv-collision-dumped-in-forest-10-km-away-dies-lucknow-news-c-13-lko1070-1796217-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एसयूवी की टक्कर से घायल पुजारी को 10 किमी दूर जंगल में फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एसयूवी की टक्कर से घायल पुजारी को 10 किमी दूर जंगल में फेंका, मौत
Wed, 24 Jun 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
देव कुमार दुबे की फाइल फोटो।
लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड सेक्टर-2 में सोमवार शाम एसयूवी पीछे करते समय चालक ने पुजारी देव कुमार दुबे (42) को टक्कर मार दी। इसके बाद एसयूवी सवार आरोपी उपचार के बहाने घायल पुजारी को अपने साथ ले गए और करीब 10 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़कर भाग निकले। बाद में पुलिस को पुजारी का शव मिला। पुलिस ने प्रधान पुजारी धृष्टद्युम्न शरण मिश्र की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों में एक नाबालिग है।
धृष्टद्युम्न शरण मिश्र के मुताबिक वह विरामखंड-2 स्थित सिद्धकामेश्वर मंदिर में प्रधान पुजारी हैं। इसी मंदिर में अंबेडकरनगर के भीटी निवासी पुजारी देव कुमार सेवा करते थे। सोमवार शाम देव कुमार कुछ काम से कहीं जा रहे थे। विरामखंड-1 स्थित देवा पैलेस के पास चालक ने लापरवाही से एसयूवी पीछे कर दी। इसकी चपेट में आकर देव कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। माैके पर पुजारी के बेटे भी पहुंच गए। आरोप है कि खुद को भीड़ में घिरता देख एसयूवी सवार चारों आरोपियों ने घायल पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही और उन्हें कार में बैठा लिया।
लोहिया अस्पताल से ट्राॅमा सैंट दौड़ाते रहे आरोपी
प्रधान पुजारी ने बताया कि देव कुमार को ले जाते समय आरोपियों ने उनके बेटों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। कुछ देर बाद आरोपियों ने पुजारी के बेटों को लोहिया अस्पताल पहुंचने के लिए कहा। वे वहां पहुंचे तो उन्हें ट्राॅमा सेंटर जाने की बात कही गई। वहां भी पुजारी देव कुमार नहीं मिले तो बेटों ने उन्हें सूचना दी। फिर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
इंदिरानगर सेक्टर-19 के जंगल में फेंककर भागे थे
इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। घटनास्थल व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो आरोपियों की एसयूवी 10 किलोमीटर दूर इंदिरानगर सेक्टर-19 स्थित जंगल में जाती दिखी। पुलिस जंगल पहुंची तो पुजारी देव कुमार मृत मिलेे। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया और लोकेशन ट्रेस करके देर रात उन्हें हुसड़िया पुल के पास से पकड़ लिया।
किराये पर ली थी एसयूवी
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गोमतीनगर विस्तार निवासी अर्पित मिश्रा, चिनहट के लोनापुर निवासी प्रिंस तिवारी, हरदोई के संडीला का पुष्पेंद्र कनौजिया और एक नाबालिग है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। सभी आरोपी छात्र हैं। इन्होंने एसयूवी किराये पर ली थी, जिसे अर्पित चला रहा था। एसयूवी सीज कर दी गई है।