{"_id":"5fbdf6c46825be1e684fd42c","slug":"price-of-potatoes-will-start-go-down-from-next-week-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय आलू की आवक शुरू, अगले सप्ताह से गिरने लगेंगे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय आलू की आवक शुरू, अगले सप्ताह से गिरने लगेंगे दाम
Wed, 25 Nov 2020 11:46 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की मंडियों में स्थानीय नए आलू की आवक शुरू हो गई है। 18 नवंबर से अब तक करीब ढाई हजार क्विंटल स्थानीय नया आलू बाजार में आ चुका है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक सप्ताह में आलू के दाम नीचे आ जाएंगे।
वहीं, उद्यान विभाग ने भी अपने कोल्ड स्टोरेज पुराने आलू से शत-प्रतिशत खाली हो जाने का दावा किया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आलू का थोक भाव 30-32 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच चल रहा है। जबकि फुटकर रेट 40-50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
उद्यान विभाग का कहना है कि प्रदेश का उत्पादित नया आलू ठीक-ठाक मात्रा में दिसंबर में आ जाएगा। अभी प्रदेश में ज्यादातर नया आलू पंजाब, हरियाणा व गुजरात से आ रहा है। ऐसे में परिवहन व्यय के कारण यहां काफी महंगा बिक रहा है। नतीजतन, पुराने आलू के रेट भी नहीं गिरा है।

कोल्ड स्टोरेज में नहीं बचा अब पुराना आलू
उद्यान निदेशक एसबी शर्मा का कहना है कि प्रदेश के कोल्ड स्टोरेज में अब पुराना आलू नहीं बचा है। जैसे-जैसे यूपी के किसान अपना नया आलू बाजार में लाएंगे वैसे-वैसे इसका रेट घटता जाएगा। सितंबर में गर्मी अधिक होने के कारण अगेती आलू भी इस बार बाजार में लेट आ पा रहा है।
मंडी निदेशक जेपी सिंह ने बताया कि प्रदेश में 18 नवंबर से नए आलू की खुदाई प्रारंभ हुई है। कानपुर, फर्रुखाबाद, आगरा, कन्नौज, हाथरस व फिरोजाबाद की मंडियों में 23 नवंबर तक करीब ढाई हजार क्विंटल स्थानीय नया आलू आ चुका है। सप्ताह भर में यह आवक तेज से बढ़ेगी।