फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगी हुई जू की सैर, टिकट के लिए देने होंगे इतने रुपये, ऑनलाइन खरीद पर छूट जारी

Tue, 02 Jul 2019 04:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Jul 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
price of lucknow zoo ticket increased
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ जू की सैर मंगलवार से महंगी हो जाएगी। अब 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टिकट 80 रुपये का होगा, जबकि 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के लिए 40 रुपये के टिकट होंगे। ऑनलाइन टिकट खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। हर आयुवर्ग के दिव्यांगों का प्रवेश पहले की ही तरह मुफ्त रहेगा। पिछली बार नवंबर 2013 में टिकट दर बढ़ी थी।

 
price of lucknow zoo ticket increased
प्रतीकात्मक तस्वीर
निदेशक जू आरके सिंह ने सोमवार को बताया कि बीते जनवरी को लखनऊ प्राणि उद्यान परामर्शदात्री समिति, मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक में टिकटों के दाम बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। पिछले 6 वर्षों से दरों में वृद्धि नहीं हुई है, जबकि इस दौरान कर्मचारियों के वेतन-भत्तों लगभग 93 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

 
price of lucknow zoo ticket increased
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
प्राणि उद्यान एक ट्रस्ट है और उसके सभी कर्मचारियों के वेतन-भत्ते, पेंशन प्राणि उद्यान की आय से ही दिए जाते हैं। बीते दिनों टिकट दर बढ़ाने को लेकर बनी कमेटी की रिपोर्ट पर प्रमुख सचिव वन की सहमति के बाद ही दरें बढ़ाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
price of lucknow zoo ticket increased
प्रतीकात्मक तस्वीर
नए पैकेज टिकट में केवल बालरेल ओर प्रवेश टिकट शामिल किया गया है। पैकेज टिकट 12 वर्ष से अधिक के लिये 100 रुपये प्रति व्यक्ति और बच्चों के लिए 5 से 12 वर्ष तक 50 रुपया प्रति बच्चा रहेगी।
विज्ञापन
price of lucknow zoo ticket increased
प्रतीकात्मक तस्वीर
इनके अलावा तितली पार्क, बैट्री वाहन, थ्री-डी आडिटोरियम के लिये टिकट के दाम पहले की ही तरह जू में प्रवेश के बाद ही चुकाने होंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed