फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   price of lda flats will go down

एलडीए के फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो एक नजर जरूर डालें इस खबर पर

Mon, 09 Apr 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Apr 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
price of lda flats will go down
flat
एलडीए अपने बिना बिके पड़े करीब 6 हजार फ्लैटों को बेचने के लिए तीन तरीकों से कीमतें कम करेगा। निजी बिल्डर की तरह एक तरफ जहां सीधा डिस्काउंट एलडीए ऑफर कर सकता है, वहीं तीन साल तक कीमतों में कोई बदलाव न करते हए रेडी-टू-मूव फ्लैट में एकमुश्त भुगतान पर छूट की सुविधा ग्राहकों को दे सकता है।
विज्ञापन


फ्लैटों में डिस्काउंट देने और अगले तीन साल के लिए कीमतें फ्रीज करने का फैसला एलडीए अपने बोर्ड की बैठक से इसी महीने करा सकता है।

संपत्ति विभाग, वित्त विभाग, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ एलडीए वीसी पीएन सिंह का इस मुद्दे पर लगातार मंथन जारी है। एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि इसमें यह तय हुआ कि फ्लैटों की कीमत कम करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
विज्ञापन


एलडीए में अब तक बनी सहमति के मुताबिक एलडीए अपने बोर्ड से फैसला होने के बाद त्यौहारों और राष्ट्रीय पर्व के मौके पर यह डिस्काउंट ऑफर कर सकता है।  

30 प्रतिशत तक महंगा एलडीए का फ्लैट

price of lda flats will go down
अभी एलडीए की योजना है कि पांच प्रतिशत फ्लैैट डिस्काउंट ग्राहकों को फेस्टिवल ऑफर के रूप में दिया जाए। यह ऑफर एक सीमित अवधि के लिए दिया जाए, जिससे अधिक से अधिक यूनिट बेची जा सके।

एलडीए और निजी बिल्डर्स के रेट को देखें तो प्रति वर्गफीट एलडीए 30 प्रतिशत तक महंगी दर पर अपने फ्लैट बेच रहा है। जहां निजी बिल्डर 4500 रुपये वर्गफीट तक अच्छी लोकेशन पर फ्लैट आॅफर कर रहे ंहैं।

 

वहींं एलडीए के फ्लैट 6000 रुपये प्रति वर्ग फीट तक जा रहे हैं। यही वजह है कि एलडीए को 2 बीएचके 40 लाख रुपये और 3 बीचके 65 लाख रुपये से अधिक कीमत का हो गया है।


होली, दीपावली, 15 अगस्त, 26 जनवरी जैसे मौकों पर एलडीए एक सप्ताह से लेकर एक महीने तक के समय में पांच प्रतिशत डिस्काउंट का ऑफर देगा। यह डिस्काउंट पूरी कीमत पर मिलेगा।
 

त्यौहार के समय फ्लैट की पूरी कीमत पर छूट

price of lda flats will go down
डेमो
रेडी-टू-मूव फ्लैटों का 45 दिन में एकमुश्त भुगतान करने पर फ्लैट की 75 फीसदी कीमत पर पांच प्रतिशत का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। दूसरे, बैंक से लोन कराने पर उनकी ब्याज दर भी एलडीए से औसत तीन प्रतिशत तक कम रहती है। इससे दो बार ब्याज भी नहीं देना होगा। 

एलडीए हर साल फ्लैट की कीमतों में 12 फीसदी की बढ़ोतरी करता है। एलडीए अगले तीन साल तक कोई कीमत नहीं बढ़ाएगा। अभी भी एक साल पुरानी कीमतों पर ही फ्लैट बेचे जाएंगे।

हम अपने फ्लैटों पर डिस्काउंट देने के अलावा दूसरे तरीकों से भी ग्राहकों की जेब पर बोझ कम करने की योजना पर काम कर रहे हैं। जल्दी ही एलडीए की बोर्ड से अनुमति लेकर ऑफर्स की घोषणा की जाएगी। - प्रभु एन सिंह, वीसी, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed