{"_id":"5bc4aaecbdec2269960ba9b4","slug":"price-money-of-ashok-keerti-and-shaurya-chakra-increased-by-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : अशोक, कीर्ति और शौर्य चक्र से सम्मानित होने वालों को अब मिलेगी ज्यादा एकमुश्त और वार्षिक राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : अशोक, कीर्ति और शौर्य चक्र से सम्मानित होने वालों को अब मिलेगी ज्यादा एकमुश्त और वार्षिक राशि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने अशोक, कीर्ति और शौर्य चक्र से सम्मानित होने वालों को दी जाने वाली एकमुश्त और वार्षिक राशि में वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन
अशोक चक्र से सम्मानित व्यक्तियों को दी जाने वाली एकमुश्त राशि 25 लाख से बढ़ाकर 32.50 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि वार्षिक राशि के तौर पर दी जाने वाली 1.20 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर 1.56 लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कीर्ति चक्र से सम्मानित व्यक्तियों को दी जाने वाली एकमुश्त राशि को 15 लाख से बढ़ाकर 19.50 लाख और वार्षिक राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.30 लाख कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह शौर्य चक्र प्राप्त करने वाले लोगों को मिलने वाली एकमुश्त राशि 10 से बढ़ाकर 13 लाख और वार्षिक राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 65 हजार कर दिया गया है।