फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pressure was put on partner's wife to have physical relationship

Lucknow News: पार्टनर की पत्नी पर शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव

Fri, 29 Aug 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pressure was put on partner's wife to have physical relationship
लखनऊ।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी निवासी कारोबारी की पत्नी ने चौक के व्यवसायी जैन खान पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।



महिला के मुताबिक दो साल पहले जैन की दोस्ती पति से हुई थी। वह परिवार के साथ फ्लैट पर आता-जाता रहता था। आरोप है कि एक साल पहले आरोपी उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर उसने माफी मांग ली। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी उन्हें अश्लील मेसेज भेजने लगा। 15 अगस्त को जैन ने पति को कॉल की और मिलने की बात कही। पति ने बताया कि वह हैदराबाद जा रहे हैं। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर आरोपी अगले दिन फ्लैट पर आ धमका और छेड़छाड़ करने लगा। उसने फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध पर जैन ने पति की हत्या की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। डर के कारण पीड़िता दस दिन तक घर से नहीं निकलीं। किसी तरह से हिम्मत जुटाकर वह थाने पहुंचीं और शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर की अश्लीलता

लखनऊ। मदेयगंज निवासी युवती ने सीतापुर निवासी राशिद पर शादी का झांसा देकर अश्लीलता का आरोप लगाया है। मदेयगंज पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। युवती के मुताबिक राशिद की उनसे आठ सितंबर को शादी होनी थी। इस बीच राशिद उनके साथ कई बार घूमने गया। उसने उनके साथ कई बार अश्लीलता की। आरोप है कि बाद में उसने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उनके पिता ने कहीं और रिश्ता खोजा तो आरोपी ने वह भी तुड़वा दिया। इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed