फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pressure for religion change of minor

किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास

Thu, 08 Jul 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
pressure for religion change of minor
लखनऊ (निगोहां)। थाना क्षेत्र के एक मजदूर की नाबालिग बेटी को समुदाय विशष के नाबालिग लड़के ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि वह किशोरी को कई बार लेकर भाग चुका है और धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया। इस पर गुस्साए किशोर ने मजदूर के घर जाकर बवाल शुरू कर दिया। कहा कि वो धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह करेगा। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां किशोर के मां-बाप और मजदूर की पत्नी को शांतिभंग में पाबंद कर दिया। मजदूर की पत्नी ने निगोहां पुलिस पर थाने में बेरहमी से पीटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

निगोहां के एक गांव के रहने वाले मजदूर की नाबालिग बेटी को क्षेत्र के ही विशेष समुदाय के दर्जी के नाबालिग बेटे ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। किशोरी के परिवारीजनों का कहना है कि वह लड़की का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। इसके चलते घरवालों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। 12 जुलाई को उसकी बरात आनी थी मगर इससे पहले ही लड़का उसे भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा मगर नाबालिग होने की बात कहकर कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि लड़की को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर नारी निकेतन भेज दिया। इस पर बुधवार को नाबालिग लड़का मजदूर के घर जाकर हंगामा करने लगा। मजदूर की पत्नी का कहना है कि उसने कंट्रोल रूम पर फोन किया तो थाने की पुलिस नाराज हो गई। उसे थाने लाकर महिला पुलिसकर्मियों ने बेल्ट से खूब पीटा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर ने बताया कि मजदूर की बेटी को नारी निकेतन भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मंगलवार को मजदूर की पत्नी ने नाबालिग को बहाने से घर बुलाकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी। इसके बाद मजदूर की पत्नी और नाबालिग के पिता-माता को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। हालांकि तीनों को एसडीएम मोहनलालगंज की कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी से लगाएंगे गुहार
निगोहां। किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे नाबालिग लड़के पर कार्रवाई न होने और थाने में पिटाई से आहत किशोरी की मां ने आईजी लक्ष्मी सिंह व एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार से मामले की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed