फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Press conference of mayawati

दिल्ली की कुर्सी पाने के लिए माया ने चली ये चाल

Sun, 11 May 2014 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 May 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
Press conference of mayawati

एनडीए के बहुमत से दूर रहने की दशा में यूपीए के सहयोग से पीएम पद के दूसरे दावेदार दांव चलें, इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी चाल चल दी।

विज्ञापन


चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार खत्म होने के कुछ क्षण पहले मायावती ने कहा कि केंद्र में एनडीए और यूपीए दोनों ही अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


बसपा इस चुनाव में यूपी के ही बलबूते बैलेंस ऑफ पावर बनकर उभरेगी।

ऐसे में यदि केंद्र में सरकार बनाने का मौका मिला तो सर्वसमाज के हित व बहुजन मूवमेंट को ध्यान में रखकर वह अपनी सरकार चलाएंगी।

'जब ऑफर आएगा, तब जवाब दूंगी'

Press conference of mayawati

पत्रकार वार्ता में माया से सवाल हुआ कि वह एनडीए को समर्थन न देने का ऐलान कर चुकी हैं, लेकिन क्या उसकी ओर से सरकार बनाने के लिए उन्हें समर्थन की पेशकश की गई, तो समर्थन लेंगी?

मायावती ने कहा, यदि भाजपा व एनडीए उन्हें पीएम पद का प्रस्ताव कर समर्थन करें तो भी वह उनसे समर्थन नहीं लेंगी। तो क्या, कोई चौथा मोर्चा बनाएंगी?

मायावती ने इस सवाल पर कहा कि बसपा को कोई मोर्चा बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो पार्टियां धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखती हैं वे खुद ही उनके पास आ जाएंगी।

क्या यूपीए सरकार ने समर्थन की पेशकश की तो उसे स्वीकार करेंगी? मायावती ने इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, जब ऑफर आएगा तब जवाब दूंगी।

रोड शो से जनता परेशान

Press conference of mayawati

मायावती ने वाराणसी में पहले नरेंद्र मोदी फिर राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रोड शो पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

उन्होंने कहा, इन नेताओं ने बाहरी लोगों को बुलाकर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। इससे कई घंटे तक सड़कों को जाम रखा गया। आम लोगों को काफी असुविधा हुई।

इससे पहले माया ने फैजाबाद में हुई नरेंद्र मोदी और मुलायम सिंह यादव की जनसभा पर भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि ये दोनों नेता वहां जाकर विवादित राममंदिर मुद्दे बोले तो, सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।

विज्ञापन

'झूठ बोलने में गंगा मैया को भी नहीं छोड़ा'

Press conference of mayawati

मायावती ने आरोप लगाया कि मोदी ने इस चुनाव में खूब झूठ बोला। वह वाराणसी की जनता के साथ गंगा मैया को भी झूठ में घसीटने से नहीं चूके।

मोदी चुनावी लाभ के लिए अपने को पिछड़ी जाति का बताते रहे लेकिन अब यह बात साफ हो गई है कि वह पिछड़ी जाति में पैदा नहीं हुए।

वह कहते हैं कि उन्हें किसी ने भेजा नहीं, मां गंगा ने बुलाया है। सवाल है कि मां गंगा वाराणसी के मौजूदा सांसद मुरली मनोहर जोशी को दूर भेजकर यहां उन जैसे व्यक्ति को क्यों बुलाएंगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed