फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Press Conference of Akhilesh Yadav on two and half years of Yogi Government.

ढाई साल में यूपी में सबसे ज्यादा हत्याएं: योगी सरकार के कार्यकाल पर बोले अखिलेश यादव

Thu, 19 Sep 2019 02:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Sep 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Press Conference of Akhilesh Yadav on two and half years of Yogi Government.
प्रेस कांफ्रेस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में भाजपा सरकार के ढाई साल पूरे होने पर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि यूपी में पिछले ढाई साल में सबसे ज्यादा हत्याएं हुई हैं। हिरासत में मौतों का आकड़ा बढ़ा है। अखिलेश ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था पर पूरी तरह नाकाम रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार बैलगाड़ी की रफ्तार से चल रही है। अर्थव्यवस्था की हालत खराब है और मुख्यमंत्री योगी ने आंकड़े बताए वो झूठे हैं। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा है। यहां तक कि बलात्कार व छोटी बच्चियों के साथ घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार साफ करे कैसे होगी एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने आधुनिकीकरण के लिए कोई प्रयास नहीं किया। नौकरी के आंकड़े झूठे बताए। उन्हें बताना चाहिए कि आखिर किस इंडस्ट्री को सहूलियत दी। सरकार को बताना चाहिए कि आखिर कैसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की बनाएंगे।

अखिलेश ने कहा कि दूसरे देश कह रहे हैं कि केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था के आंकड़ों में हेराफेरी कर रही है। भ्रष्टाचार को लेकर अखिलेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जीरो टॉलरेंस है तो ये बताना चाहिए कि आखिर मंत्रियों को क्यों हटाया गया है। वहीं, किसानों की कर्ज माफी पर कहा कि इससे किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ है। पिछले ढाई साल में कई किसानों ने आत्महत्या की है।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में कोई व्यापार नहीं चल रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का विरोध हो रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी एक अक्टूबर को समाजवादी पार्टी तहसीलों पर धरना देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed