{"_id":"62d4b04497930f6601579215","slug":"presidential-election-403-mlas-in-up-vidhan-bhavan-will-vote-value-of-every-vote-208","type":"story","status":"publish","title_hn":"Presidential Election: यूपी विधानभवन में आज 403 विधायक करेंगे मतदान, पहला मत सीएम योगी ने डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Presidential Election: यूपी विधानभवन में आज 403 विधायक करेंगे मतदान, पहला मत सीएम योगी ने डाला
Mon, 18 Jul 2022 05:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 05:24 PM IST
सार
मतदान सुबह 10 शुरू होकर शाम 5 बजे समाप्त होगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि एक विधायक के मत का मत मूल्य 208 है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में विधानसभा के तिलक हाल में बूथ बनाया गया है। प्रदेश के 403 विधायक राष्ट्रपति पद के लिए मतदान करेंगे। मतदान सुबह 10 शुरू होकर शाम 5 बजे समाप्त होगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि एक विधायक के मत का मत मूल्य 208 है। वहीं, राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव को देखते हुए विधान भवन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति चुनाव में पहला मत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने और दूसरा मत संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और तीसरा मत देवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
प्रेक्षक ने मतदान की तैयारियों का लिया जायजा
राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजधानी में सोमवार को होने वाले मतदान को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए केंद्र सरकार के प्रेक्षक अपर सचिव, डीपीआईआईटी राजीव सिंह ठाकुर ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ इंतजामों की समीक्षा कर मतदान स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
मतदान विधानभवन के तिलक हॉल में सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच होगा। सहायक रिटर्निंग ऑफीसर व पीठासीन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने प्रेक्षक को निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी दी। प्रेक्षक ने मतदान करने वालों के आने-जाने के मार्ग की व्यवस्थाओं को परखने के बाद जरूरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला व अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन