फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Presidential Election 2022 Presidential candidate Draupadi Murmu reaches Lucknow

Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू की भावुक अपील- समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी बेटी समर्थन मांगने आई है

Sat, 09 Jul 2022 01:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Jul 2022 01:15 PM IST
सार

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लोक भवन में आयोजित एनडीए की बैठक में द्रौपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत एवं समर्थन देने की अपील की।

विज्ञापन
Presidential Election 2022 Presidential candidate Draupadi Murmu reaches Lucknow
पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करतीं द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का शुक्रवार को लखनऊ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सरकार और भाजपा ने मुर्मू के स्वागत में जहां पूरे शहर को सजाया, वहीं एयरपोर्ट से लोकभवन तक उनका स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश के एनडीए विधायकों का समर्थन हासिल करने द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ चार्टर प्लेन से राजधानी पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपना दल एस के आशीष पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर आदिवासी कलाकारों ने लोक संगीत और नृत्य से स्वागत किया। वहीं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले दलित और आदिवासी वर्ग की महिलाओं ने मुर्मू का स्वागत किया।

विज्ञापन

 

इसके बाद मुर्मू एनडीए की बैठक में भाग लेने लोकभवन पहुंचीं। लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पा अर्पित किए। वहीं मुर्मू के स्वागत में मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि भोज का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सपा विधायक शिवपाल यादव समेत अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


द्रौपदी मुर्मू की भावुक अपील- समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी बेटी समर्थन मांगने आई है
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा समेत सभी दलों से अपने पक्ष में वोट की भावुक अपील की। कहा, ‘समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़ी इस बेटी को यदि सभी का समर्थन मिलेगा तो बहुत अच्छा होगा।’

मुर्मू ने कहा, ‘मुझे लेकर किसी के मन में दुविधा है तो उसे दूर कीजिए, क्योंकि जनजातीय समाज में जन्म लेने वाली एक महिला आप से समर्थन मांगने आई है। अभाव के बावजूद मैंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त की है। हमेशा कमजोर व वंचित तबके के लिए कार्य किया है।’

लखनऊ के लोकभवन में भाजपा, निषाद पार्टी व अपना दल (एस) के सांसद व विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश उत्कृष्ट परंपरा का केंद्र है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आजादी के अमृत वर्ष में आज चंद्रशेखर आजाद, चित्तू पांडेय, बेगम हजरत महल, मंगल पांडेय, गणेश शंकर विद्यार्थी, राम मनोहर लोहिया जैसे महान सपूतों की जीवंत स्मृतियां प्रवाहमान हैं। प्रदेश ने देश को 8 प्रधानमंत्री दिए हैं। यह अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमि है। यह प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी कर्मभूमि है

उम्मीद से ज्यादा वोट दिलाएंगे : योगी
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुर्मू को भाजपा व सहयोगी दलों शत-प्रतिशत वोट हासिल होगा। लेकिन उससे भी अधिक वोट दिलाया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि पीएम ने देश के सर्वोच्च सांवैधानिक पद के लिए जनजातीय समाज की एक मातृशक्ति के रूप में सर्वसम्मत चेहरा दिया है।

अभावों में पली-बढ़ी एक बेटी ने भाजपा के सेवा अभियान से जुड़कर काम किया है, जो सबके लिए प्रेरणा है। यूपी समेत देश भर में दलीय सीमा तोड़कर बहुत से विधायक व सांसद मुर्मू का समर्थन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के पद से सेवानिवृत्ति के बाद वह चाहतीं तो भुवनेश्वर जा सकती थीं या रांची अथवा दिल्ली में भी रह सकती थीं। लेकिन वह सीधे गांव गईं और पूर्ववत सेवा के प्रकल्प से जुड़ गईं। अपना पूरा वेतन गरीब बच्चों को समर्पित कर दिया।

इस मौके पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, विनोद तावडे़, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद आदि उपस्थित रहे।।

17 जुलाई को विधायकों का प्रशिक्षण
राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा ने 16 जुलाई को सभी सांसदों को दिल्ली और विधायकों को लखनऊ पहुंचने का फरमान जारी किया है। 17 जुलाई को दिल्ली में सांसदों और लखनऊ में विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

मुर्मू के जरिए गांव-गांव, गली-गली माहौल बनाएगी भाजपा
भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश ही नहीं देशभर में आदिवासी और दलित वोट बैंक को साधने की योजना बनाई है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के विजयी होने के बाद हर ग्राम सभा, ब्लॉक और वार्ड में द्रौपदी मुर्मू की फोटो लगाकर पहली बार आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने का जश्न मनाया जाएगा। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता आदिवासी और दलित बस्तियों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम धन्यवाद पत्र लिखवाएंगे कि उन्होंने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का मौका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed