फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   president will give medal to toppers in bbau convocation

लखनऊ: बीबीएयू दीक्षांत समारोह में आज दस मेधावियों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति, तीन सत्र में होगा दीक्षांत

Mon, 13 Feb 2023 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
president will give medal to toppers in bbau convocation
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विवि में सोमवार को दसवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दस मेधावियों को सम्मानित करेंगी। विशिष्ट अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सुबह साढ़े दस बजे से तीन सत्रों में आयोजन होगा।
विज्ञापन

पहला सत्र सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े 11 बजे तक चलेगा। इसी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित रहेंगी। दूसरा सत्र सुबह पौने 12 बजे से दोपहर दो बजे तक और तीसरा सत्र दोपहर तीन बजे से होगा। विवि के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। सभागार में रविवार को दीक्षांत समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। अतिथियों, शिक्षकों व बोर्ड मेंबर्स ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान कुलाधिपति डॉ. प्रकाश सी. बरतुनिया, कुलपति आचार्य संजय सिंह, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विक्रम सिंह यादव समेत सभी डीन, विभागाध्यक्ष व बोर्ड सदस्यों ने दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन

एच पंक्ति में बैठेंगे सम्मानित होने वाले दस मेधावी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंच से दस मेधावियों को पदक देकर सम्मानित करेंगी। इन्हें सभागार की एच पंक्ति में बैठाया जाएगा। समारोह में शैक्षिक सत्र 2021 व 2022 के मेधावियों को उपाधि दी जाएगी। इनमें दो मेधावियों को आरडी सोनकर अवॉर्ड दिया जाएगा। यह अवॉर्ड एमए पॉलिटिकल साइंस के दिलीप वर्मा (2021) व एमए इतिहास के अमरदीप कुमार बादल (2022) को दिया जाएगा। वर्ष 2021 में यूजी के दो टॉपर्स में से बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की आराध्या श्रीवास्तव (ओपन कैटेगरी) और बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की रिया गौतम को आरक्षित श्रेणी में गोल्ड मेडल मिलेगा। वहीं, 2022 में स्नातक के दो टॉपर्स - बीवॉक, फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग गार्डेनिंग के आर्य अरुण कुमार को ओपन कैटेगरी और बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग के सुरजीत कुमार को आरक्षित श्रेणी में मेडल मिलेगा। वर्ष 2021 के पीजी के दो टॉपर्स एमएससी साइबर सिक्योरिटी से संजय एम तरडे को ओपन कैटेगरी और एमएससी (एग्रीकल्चर) हॉर्टिकल्चर की सोनम मीणा को आरक्षित श्रेणी में मेडल दिया जाएगा। 2022 के दो पीजी टॉपर्स में एमएससी (एग्रीकल्चर) हॉर्टिकल्चर की शैली को ओपन कैटेगरी और एमएससी (एग्रीकल्चर) हॉर्टिकल्चर की दीक्षा संघमित्रा को आरक्षित श्रेणी में मेडल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 अध्ययन विद्यापीठ के 3808 विद्यार्थियों को उपाधि
इस दीक्षांत समारोह में 17 अध्ययन विद्यापीठों से 38 विभागों के कुल 3808 विद्यार्थियों को यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी। वर्ष 2021 में कुल 123 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इसमें यूजी को 31, पीजी को 85, एमफिल को चार और इंटीग्रेटेड कोर्स के तीन मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। वहीं, 2022 के लिए कुल 130 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे जिसमें यूजी के 32, पीजी के 84, एमफिल के 12 और इंटीग्रेटेड कोर्स के दो मेधावी शामिल रहेंगे। इन सभी को दूसरे सत्र में मेडल मिलेगा। कुल 3808 विद्यार्थियों में यूजी के 1265, पीजी के 2085, पीएचडी के 129, एमफिल के 28, इंटेग्रेटेड कोर्स के 46, सर्टिफिकेट कोर्स के 24, डिप्लोमा कोर्स के 153 एवं पीजी डिप्लोमा के 78 विद्यार्थी शामिल हैं। ओपन व रिजर्व कैटेगरी में वर्ष 2021 में छह मेधावियों को दो गोल्ड मेडल और 2022 में दस मेधावियों को दो गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। पहले और दूसरे सत्र में केवल गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी पदक विजेताओं को ही दीक्षांत समारोह सभागार में प्रवेश मिलेगा। शेष विद्यार्थी तीसरे सत्र में ही प्रवेश कर पाएंगे जिसमें स्कूल स्तर पर डिग्री प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
153 छात्राओं व 100 छात्रों को वर्ष 2022 में गोल्ड
वर्ष 2022 के शैक्षिक सत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना में अधिक है। 100 छात्रों और 153 छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेगा। समारोह में कुल 2204 छात्रों और 1604 छात्राओं को डिग्री दी जाएगी।
10 करोड़ से बने बिरसा मुंडा स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का होगा उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विवि परिसर में 10 करोड़ रुपये से नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन भी करेंगी। 3500 वर्ग मीटर में बने इस सेंटर में दो फ्लोर हैं।
गेट नंबर एक से सिर्फ वीवीआईपी प्रवेश
विवि के गेट नंबर एक से केवल वीवीआईपी प्रवेश होगा। गेट नंबर 2 से वीआईपी प्रवेश और मीडिया बंधु प्रवेश कर सकेंगे। इस गेट से प्रवेश करने वाले लोग पर्यावरण विज्ञान विद्यापीठ, गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय व पुराने प्रशासनिक भवन पर वाहन खड़े कर सकेंगे। शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के लिए गेट नंबर 2 और 3 से प्रवेश होगा। ये लो विधि अध्ययन विद्यापीठ के सामने ग्राउंड में वाहन खड़े कर सकेंगे।
राष्ट्रपति का प्रस्तावित शेड्यूल
सुबह 10:10 बजे- विवि के हेलीपैड पर लैंडिंग
सुबह 10:20 बजे- अटल बिहारी वाजपेयी सभागार के प्रवेश द्वार पर पहुंचेंगी। अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व शोभायात्रा के सभी सदस्यों संग ग्रुप फोटोग्राफ।
सुबह 10:30 बजे- शोभायात्रा संग सभागार में प्रवेश करेंगी।
देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल
समारोह का एक अन्य आकर्षण था मॉडल यूनाइटेड नेशन कमेटी की बैठक। संचालन कर रहे ऐशनाथ ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के मॉडल को बनाकर स्टूडेंट्स में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिहाज से इस पर काम हो रहा है। हमने इसी मॉडल पर यहां लोकसभा तैयार की है। इसमें स्टूडेंट्स अपने-अपने संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। असम से निर्दलीय सांसद की भूमिका निभा रहे मनदीप ने कहा कि हम लोग स्वास्थ्य के मुद्दे पर बात कर रहे हैं। वहीं वायनाड से सांसद राहुल गांधी की भूमिका निभा रहे वंश यादव ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए सरकार की विफलता के मुद्दे को उठा रहे हैं।
भांगड़ा, हिपहॉप... फ्री स्टाइल डांस ने जमाया रंग
शाम से पहले शुरू हुए इम्पीरियो में सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर चांदनी श्रीवास्तव की मौजूदगी में अलग-अलग टीमों ने फ्री स्टाइल डांस प्रस्तुत किए। यूनाइटेड, सुरखाब, मेराज, संकल्प आदि टीमों ने धमाकेदार प्रस्तुतियां दीं और सबको झुमाया।
मिले सुर से सुर और अभिनय का भी दिखा कमाल
सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता सुर में गायक अदनान अहमद ने अपनी गायकी का हुनर दिखाया। वहीं सौरभ सचदेवा ने अभिनय में प्रतिभा दिखाई। गूंज टीम की एचआईवी एड्स पर प्रस्तुति ने खूब तालियां बंटोरीं।

आयोजकों की टीम ने जीता दिल
वर्चस्व का आयोजन करने वाली टीम में अरपन सिंह, दीक्षा पंत, दृष्टि शर्मा, जेनिस केजॉर्ज, कमल शर्मा, नवीन, ओमकार कदम, प्रखर अग्रवाल, रेवांत कौल, समृद्धि सक्सेना, संयम गुप्ता, सुराली त्रिवेदी, तन्वी माहेश्वरी, उदय बंसल, अंशिका, अनुभव, अरविंद, आयुष,जय, कार्तिक , कृतिका, मोहित, बाबू, संयम जैन, सार्थक, शिवम, उदित, उमंग समेत निलांश व अन्य स्टूडेंस रहे। आयोजन को सफल बनाने में यह टीम जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed