{"_id":"6110c8098ebc3e7ba1540784","slug":"president-ramnath-kovind-will-come-to-uttar-pradesh-for-three-days-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 29 अगस्त को अयोध्या जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 26 अगस्त से शुरू होगा तीन दिवसीय दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 29 अगस्त को अयोध्या जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 26 अगस्त से शुरू होगा तीन दिवसीय दौरा
Mon, 09 Aug 2021 11:45 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:45 AM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर यूपी आने वाले हैं। इस दौरे के अंतिम दिन वह अयोध्या भी जाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : @rashtrapatibhvn Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 अगस्त को लखनऊ आएंगे। यहां वे बीबीएयू के कार्यक्रम में शामिल होंगे और 29 को प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या जाएंगे, जहां रामलला के दर्शन करेंगे। इसे लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
बीती 25 जून को राष्ट्रपति प्रेसिडेंशियल ट्रेन से दिल्ली के सफ दरजंग से कानपुर पहुंचे थे। रामनाथ कोविंद पैतृक गांव गए और करीबियों से मिलने के बाद प्रेसिडेंशियल ट्रेन से ही लखनऊ आए थे।
विज्ञापन
16 बोगियों वाली उनकी ट्रेन को आरपीएफ दिल्ली की टीम ने एस्कॉर्ट किया था। यह पहला मौका था, जब प्रेसिडेंशियल ट्रेन चारबाग स्टेशन पहुंची थी। अब एक बार फिर चारबाग स्टेशन प्रेसिडेंशियल ट्रेन का स्वागत करेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में किया गया बदलाव
राष्ट्रपति का कार्यक्रम पहले 27 से 29 अगस्त तक था, लेकिन अब वे 26 अगस्त को लखनऊ आएंगे। यहां वे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रपति राजभवन में रुकेंगे और 28 अगस्त को गोरखपुर रवाना होंगे। रामनाथ कोविंद यहां आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास तथा गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय में अस्पताल भवन का उद्घाटन करेंगे।
गोरखपुर से आने के बाद 29 अगस्त को राष्ट्रपति लखनऊ से प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या जाएंगे। इसके लिए दिल्ली से ट्रेन आएगी। राष्ट्रपति सुबह नौ बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेंगे और 9.10 बजे उनकी ट्रेन रवाना होकर सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। यहां रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति प्रेसिडेंशियल ट्रेन से दोपहर 3.50 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेंगे।
उनकी ट्रेन की रवानगी से पहले उत्तर रेलवे प्रशासन ने अयोध्या रूट पर पटरियों की मरम्मत शुरू कर आरपीएफ को अलर्ट जारी कर दिया है।