{"_id":"59b948614f1c1b25688b457f","slug":"president-ramnath-kovind-lucknow-and-kanpur-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का लखनऊ से कानपुर तक ये है कार्यक्रम, सुरक्षा में लगेंगे 32 डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का लखनऊ से कानपुर तक ये है कार्यक्रम, सुरक्षा में लगेंगे 32 डीएसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद
प्रदेश के दो दिन के दौरे पर बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंच रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ और कानपुर मिलाकर मुख्यालय स्तर से कुल 13 एसपी, 20 अपर पुलिस अधीक्षक और 32 पुलिस उपाधीक्षक लगाए गए हैं।
महानिरीक्षक कानून व्यवस्था हरि राम शर्मा ने बताया कि लखनऊ के कार्यक्रमों के लिए आठ पुलिस अधीक्षक, 12 अपर पुलिस अधीक्षक और 20 पुलिस उपाधीक्षक के अलावा 400 कांस्टेबल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त चार कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल और सात कंपनी पीएसी लगाई गई है। जबकि कानपुर के लिए पांच पुलिस अधीक्षक, आठ अपर पुलिस अधीक्षक और 12 पुलिस उपाधीक्षकों की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
यहां तीन कंपनी पीएसी और चार कंपनी अर्धसैनिक बल उपलब्ध कराया गया है। बाकी व्यवस्था जोन, रेंज व जिला स्तर पर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ और कानपुर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए शासन की ओर से गृह मंत्रालय से 10-10 कंपनी अर्धसैनिक बल की मांग की गई थी।
लेकिन हरियाणा और पंजाब में गुरमीत राम रहीम की सजा के एलान के बाद उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए लगी फोर्स अभी केंद्र को वापस नहीं मिली है। जिसके कारण मांग की अपेक्षा 40 प्रतिशत ही अर्धसैनिक बल यूपी को उपलब्ध कराया गया।
Trending Videos
इस तरह होगा कार्यक्रम
रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार को शाम तीन बजकर 35 मिनट पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से तीन बजकर 45 मिनट पर वहां से निकलकर शाम 4.05 बजे बाबा भीम राव अंबेडकर महासभा पहुंचकर अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करेंगे।
शाम 4.20 बजे यहां से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान रवाना होंगे। पांच बजे इंदिरागांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे, जहां उनका नागरिक अभिनंदन होगा। शाम छह बजे इंदिरागांधी प्रतिष्ठान से वह राज भवन रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
राष्ट्रपति अगले दिन सुबह 10.30 बजे राजभवन से निकलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। दोपहर लगभग 1.30 बजे वह राजभवन से हेलीकाप्टर से कानपुर के इश्वरीगंज गांव रवाना हो जाएंगे।
इश्वरीगंज में दोपहर 2.30 से 4.00 के मध्य स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम लॉन्च करेंगे। 4.15 बजे इश्वरीगंज से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। लखनऊ से शाम 6.10 बजे वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।