{"_id":"5be6fdacbdec2269602c5a5a","slug":"preprations-for-sepoy-recruitment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीसीएस ही जमा करेगी सिपाही भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म, 30 लाख आवेदन आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसीएस ही जमा करेगी सिपाही भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म, 30 लाख आवेदन आने की संभावना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 (द्वितीय) के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने का काम टीसीएस करेगी। इसके लिए भर्ती बोर्ड ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीसीएस को इसकी अनुमति दे दी जाएगी। पहले यह प्रक्रिया एनआईसी को पूरी करनी थी लेकिन उसने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, पुलिस महकमे में सिपाही पदों पर होने वाली 51,216 भर्तियों के लिए लगभग 30 लाख आवेदन आने की संभावना है। एनआईसी को इस काम में मुश्किल आ रही थी। इसलिए आवेदन प्रक्रिया में किसी दूसरी एजेंसी को लगाने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन
अधिकारिक सूत्रों की मानें तो अगले सप्ताह तक टीसीएस द्वारा सिपाही भर्ती 2018 (द्वितीय) के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को एक माह का समय दिया जाएगा। भर्ती के लिए टीसीएस से परीक्षा कराने का निर्णय पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
आधिकारिक तौर पर बोलने से बच रहे हैं अधिकारी
अधिकारियों का मानना है कि अगर एक ही एजेंसी सभी प्रक्रियाएं पूरी करेगी तो उससे काफी आसानी होगी। सिपाही भर्ती की तरह ही जेल बंदी रक्षक और फायरमैन के पदों के लिए भी पूरी प्रक्रिया टीसीएस को सौंपी जाएगी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कोई भी अधिकारी इस पूरे मामले में अभी कुछ नहीं बोल रहा है।