फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preprations for Pran Pratishtha Mahotsav in Ayodhya.

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, दो किमी के दायरे में भक्तों के लिए होंगे ये विशेष इंतजाम

Thu, 03 Aug 2023 01:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Aug 2023 01:47 PM IST
सार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लाखों की संख्या में रामभक्तों की उपस्थिति रहेगी। ऐसे में उनके खाने-पीने से लेकर इलाज तक का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Preprations for Pran Pratishtha Mahotsav in Ayodhya.
जनवरी में होगी प्राण प्रतिष्ठा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव में देशभर से पांच लाख भक्तों के अयोध्या आने की संभावना है। ट्रस्ट की ओर से इनके रहने, खाने से लेकर इलाज तक के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए ट्रस्ट होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक डॉक्टरों की टोली तैयार कर रहा है। गंभीर स्थिति में मेडिकल काॅलेज सहित अन्य सरकारी अस्पतालों की सेवाएं भी लेने की योजना है।

विज्ञापन


ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संघ व विहिप से जुड़े लखनऊ, प्रयागराज, काशी, गोरखपुर, अयोध्या के मेडिकल कॉलेज के युवा डॉक्टर, आयुर्वेद एवं होम्योपैथी डॉक्टरों की टोली बननी प्रारंभ हो गयी है। दस से अधिक टोलियां बनाई जाएंगी। अयोध्या में जगह-जगह चिकित्सा कैंप में ये टोलियां सेवा देंगी। साथ ही पूरी अयोध्या में दस स्थानों पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। ऐसे दस स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं जहां भीड़ का दबाव अधिक होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ईडी ने महाठग शेरपुरिया और करीबियों की 14.54 करोड़ की संपत्ति अटैच की, मर्सिडीज कार भी अटैच
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फुटकर बाजार में 280 रुपये प्रति किलो बिक रहा टमाटर, मंडी में 100 रुपये कम में हो रही बिक्री




बताया गया कि जहां-जहां भोजनालय होगा, वहीं एक चिकित्सा केंद्र और जल की व्यवस्था होगी। जल अस्थायी बोरिंग से प्राप्त करेंगे। एक स्थान पर एक भोजनालय में एक दिन में अधिकतम पांच हजार भक्त लाइनों में खड़े होकर भोजन प्राप्त कर सकेंगे। भोजन वितरण के लिए एक भोजनालय पर संगठन की ओर से बीस कार्यकर्ता लगाए जाएंगें। भोजनालय के लिए गैस सिलेंडर, सूखी लकड़ी, पत्थर-कोयला, गेंहूं का आटा, चावल, दाल, तेज, चीनी, पाउडर, दूध की आपूर्ति निरंतर बनी रहे, इसके लिए कार्यकर्ता प्रयास कर रहे हैं।

रामजन्मभूमि के दो किमी. क्षेत्र में मिलेंगी सभी सेवाएं
ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, भक्तों की सुविधा पर विशेष फोकस रहेगा। सुरक्षा, स्वच्छता, अस्थायी शौचालयों का ठोस अपशिष्ट निष्कासन के लिए शासन-प्रशासन, नगर निगम की सहायता ट्रस्ट द्वारा ली जाएगी। प्रशासन की सहायता से प्राप्त आपूर्ति का धन भुगतान ट्रस्ट आरटीजीएस द्वारा करेगा। उपरोक्त सभी सेवाएं रामजन्मभूमि के दो किलोमीटर के क्षेत्र में होंगी, ताकि भक्तों को अधिक पैदल न चलना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed