फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prepration starts for Mahakumbh 2025.

UP: महाकुंभ 2025 को भव्य बनाने के लिए काम शुरू, पर्यटन और यात्री सुविधाओं के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

Tue, 26 Mar 2024 03:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Mar 2024 03:56 PM IST
सार

महाकुंभ 2025 को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए विकास के कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। 384 प्रोजेक्ट के लिए 7500 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है।

विज्ञापन
Prepration starts for Mahakumbh 2025.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2025 में होने जा रहे महाकुंभ को भव्य बनाने की कयावद तेज हो गई है। इसके लिए पर्यटन और यात्री सुविधाओं के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में महाकुंभ से जुड़ी 384 विकास परियोजनाओं पर 7500 करोड़ रुपये के काम शुरू हो गए है। उल्लेखनीय है कि महाकुंभ व इससे संबंधित 284 प्रोजेक्ट्स के लिए 4462 रुपए से ज्यादा का फंड स्वीकृत किया गया है।

विज्ञापन


14 विभाग महाकुंभ आयोजन को सफल बनाने में जुटे
कुंभ को लेकर कुल 14 विभागों के प्रोजेक्ट कार्य चल रहे हैं। इसमें पर्यटन विभाग के 5 प्रोजेक्ट भी हैं। इनमें 3 की शुरुआत हो चुकी है, जिसके लिए प्रस्तावित 28 करोड़ के बजट के एवज में 8.64 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। इसी तरह इरीगेशन डिपार्टमेंट के सभी 8 प्रोजेक्ट्स के लिए प्रस्तावित 250 करोड़ में से करीब 90 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर की होली: 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, देश भर से उमड़े लोग, जश्न का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘मतदान भी-सावधान भी’ का दिया मंत्र, जेएनयू में जीत की दी बधाई


प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी के अंतर्गत 42 प्रोजेक्ट्स के लिए 175 करोड़ रुपए, यूपी ब्रिज के 4 प्रोजेक्ट्स के लिए 255 करोड़ रुपए, पीडब्ल्यूडी के 41 प्रोजेक्ट के लिए 320 करोड़ रुपए, हेल्थ एंड वेलफेयर डिपार्टमेंट के 17 प्रोजेक्ट्स के लिए 29 करोड़ रुपए, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के 4 प्रोजेक्ट्स के लिए 13.33 करोड़ रुपए,मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 11 प्रोजेक्ट्स के लिए 31.20 करोड़ रुपए, यूपीपीसीएल के 22 प्रोजेक्ट्स के लिए 196 करोड़ रुपए, प्रयागराज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 29 प्रोजेक्ट्स के लिए 103 करोड़, यूपी जल निगम के 15 प्रोजेक्ट्स के लिए 86 करोड़, यूपीएसआरटीसी के 7 प्रोजेक्ट्स हेतु करीब 8 करोड़ रुपए और प्रयागराज मेला अथॉरिटी के तहत 7 प्रोजेक्ट्स के लिए 223.53 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। वहीं गंगा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से संबंधित 5 प्रोजेक्ट्स के लिए 107 करोड़ से ज्यादा का फंड स्वीकृत है। अभी डीपीआर की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद धनराशि जारी की जाएगी। 

महाकुंभ के अलावा भी प्रयागराज में चल रहा विकास कार्य 
महाकुंभ के अतिरिक्त भी प्रयागराज को पर्यटन और यात्रियों की सुविधाओं के लिए संवारा जा रहा है। इसके अंतर्गत 7 विभागों के प्रोजेक्ट्स संचालित हैं। इसमें टूरिज्स डिपार्टमेंट के कुल 29 प्रोजेक्ट्स के लिए 70 करोड़ से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और 23 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी भी की जा चुकी है। इसी तरह प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी के 10 प्रोजेक्ट्स के लिए स्वीकृत 102 करोड़ रुपए में से 20 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।

यूपी ब्रिज के अंतर्गत 12 प्रोजेक्ट्स के लिए 620 करोड़ रुपए जारी हो चुके हैं तो पीडब्ल्यूडी के 18 प्रोजेक्ट्स हेतु 8 करोड़ और प्रयागराज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 22 प्रोजेक्ट्स के लिए 17 करोड़ रुपए की राशि रिलीज की गई है। इरीगेशन डिपार्टमेंट के 7 प्रोजेक्ट्स के लिए 58 करोड़ और गंगा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के 3 प्रोजेक्ट्स हेतु 496 करोड़ के फंड की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द राशि जारी किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed