{"_id":"edc25bf56d5dc979c027a3e920fe0a74","slug":"prepration-for-ssc-online-exam-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC परीक्षाएं अब ऑनलाइन करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC परीक्षाएं अब ऑनलाइन करने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की तैयारी में है। आयोग ने इस संबंध में एसएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से फीडबैक मांगा है।
विज्ञापन
सुझाव वेबसाइट के जरिए मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के सुझाव के बाद परीक्षाओं को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन करने के बारे में आयोग फैसला करेगा।
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय निदेशकों की ओर से परीक्षा से जुड़ी जानकारी परीक्षार्थियों से लगातार ऑनलाइन साझा की जा रही है।
आयोग भी परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र ऑनलाइन भेजने के साथ जरूरी सूचनाएं भी मेल के जरिए भेजी जा रही हैं। एसएससी के चेयरमैन भी परीक्षार्थियों की शिकायत एवं सुझाव का जवाब सोशल साइट ट्विटर के जरिए देते हैं।
विज्ञापन
सुझाव के बाद होगा फैसला
आयोग ने आवेदनपत्र भी ऑनलाइन करने की प्रक्रिया लगभग तीन वर्ष पहले ही लागू कर दी है। आयोग परीक्षार्थियों के सुझाव के बाद परीक्षाओं को भी ऑनलाइन करने के बारे में फैसला करेगा।