Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prepration for first anniversary of Pran Pratishtha in Ayodhya.

Ayodhya News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के लिए सज रही अयोध्या, आयोजन में ये होंगे कार्यक्रम

Fri, 10 Jan 2025 01:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jan 2025 01:17 PM IST
सार

Pran Pratishtha First Anniversary: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के लिए नगर को सजाया जा रहा है। आयोजन में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Prepration for first anniversary of Pran Pratishtha in Ayodhya.
प्रतिष्ठा द्वादशी के लिए की जा रही तैयारियां। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के प्रथम वार्षिकोत्सव प्रतिष्ठा द्वादशी की तैयारियों को अयोध्या में अंतिम रूप दिया जा रहा है। राम मंदिर के पास मुख्य समारोह स्थल अंगद टीला पर मंच तैयार किया जा रहा है। यहीं पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


इस दौरान 11 जनवरी से 13 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन 11 जनवरी को रामलला का महाभिषेक, श्रृंगार, भोग और प्राकट्य आरती होगी। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन




तीनों दिन अंगद टीला पर रामचरितमानस का पाठ, रामायण प्रवचन, श्रीराम जन्म कथा और सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। रामलला के दर्शनार्थियों के लिए महाप्रसादम का वितरण भी किया जाएगा। इसी कड़ी में श्रीराम राग सेवा और बधाई गान के भी कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ समारोह के मौके पर तीनों दिन रामलला के सभी आरती पास और विशिष्ट दर्शन पास निरस्त रहेंगे। आरती के समय भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। ऐसे में दर्शन अवधि में करीब डेढ़ घंटे की वृद्धि हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed