फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations to relieve nine cities of UP from jams

Lucknow : यूपी के नौ शहरों को जाम से निजात दिलाने की तैयारी, बाईपास-रिंग रोड निर्माण के लिए 671 करोड़ मंजूर

Sun, 11 Aug 2024 09:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Aug 2024 09:05 AM IST
सार

इसके लिए बाईपास और रिंग रोड का निर्माण होगा। इन पर कुल 671 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 

विज्ञापन
Preparations to relieve nine cities of UP from jams
demo pic... - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी के 9 शहरों को जाम की समस्या से निजात शीघ्र ही निजात मिलेगी। इसके लिए बाईपास और रिंग रोड का निर्माण होगा। इन पर कुल 671 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए वहां कोसी बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी कुल लंबाई 1.9 किमी है।

विज्ञापन


मैनपुरी और एटा के लिए भी भारी-भरकम राशि दी गई है। मैनपुरी शहर में दक्षिणी बाईपास चार लेन का निर्माण किया जाएगा। इस बाईपास की लंबाई 20 किमी है और निर्माण पर लागत 184.24 करोड़ रुपये आएगी। एटा में छिछैना तक बाईपास के नवनिर्माण पर 162.13 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना की लंबाई 26.250 किमी है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर में बहादुरपुरा से बहादुरगंज तक 5.30 किमी लंबी इनर रिंग रोड बनाई जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को 52.73 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कुशीनगर के मिश्रौली में बाईपास के चौड़ीकरण के लिए 42 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस परियोजना की कुल लंबाई 8.40 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालौन में उरई कोंच मार्ग पर बाईपास का निर्माण निर्माण कराया जाएगा। 5.5 किमी लंबी इस परियोजना पर 25 करोड़ खर्च होंगे। औरेया में मधुपुर कैनाल पटरी मार्ग को बाईपास के रूप में विकसित किया जाएगा। 11 किमी लंबे इस हिस्से पर बाईपास निर्माण के लिए 53.56 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इसी तरह से बिजनौर में मुरादाबाद-देहरादून मार्ग पर बाईपास के निर्माण के लिए 65.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी कुल लंबाई 9 किमी है। बिजनौर में ही चिड़ियापुर समीपुर नहर सेवा मार्ग को चौड़ा करने पर 49.65 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा, ताकि 9.70 किमी लंबे मार्ग पर यातायात सुगम हो सके।


इसी तरह से सिद्घार्थनगर में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 4 लेन बाईपास का निर्माण होगा। 1.7 किमी लंबे इस बाईपास के निर्माण पर 24.95 करोड़ की लागत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed