फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations for the flight of ATR-72 aircraft from Ayodhya intensified, the team surveyed the airport

अयोध्या से एटीआर-72 विमान के उड़ान की तैयारी तेज, टीम ने किया एयरपोर्ट का सर्वे

Tue, 16 Feb 2021 08:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the flight of ATR-72 aircraft from Ayodhya intensified, the team surveyed the airport
एयरपोर्ट-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम चंद्र एयरपोर्ट  से पहले चरण में एटीआर-72 विमान की उड़ान के लिए तैयारी तेज हो गई है। इसी के मद्देनजर एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की चार सदस्यचीय विशेषज्ञों की टीम ने यहां आकर एयरपोर्ट का सर्वे किया है। खरीदी गई जमीनों के साथ ही आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही अवरोधों को भी देखा और उसे दूर करने को लेकर चर्चा की। इसबीच तीन महीने में उड़ान को लेकर प्रदेश सरकार की एएआई से बातचीत भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


एएआई के विशेषज्ञों की टीम में एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों के इंजीनियर व अफसर शामिल थे। विशेषज्ञों ने लगभग तीन घंटे तक डीएम अनुज कुमार झा, एडीएम कानून व्यवस्था व एसएलओ जेपी सिंह, एसडीएम सदर ज्योति सिंह, तहसीलदार विजय सिंह के साथ एयरपोर्ट के रनवे विस्तार से लेकर भूमि अधिग्रहण की योजना में शामलि पूरी जमीन का निरीक्षण किया। अब तक खरीदी गई जमीनों की बावत जानकारी ली। बताया गया है कि खरीदी गई जमीनों में पडलने वाले मकान, पेड़ पौधे, बोर िंग के साथ अन्य अवरोधों को देखा। परिचालन के मद्देनजर हाइवे के साथ आस-पास और अवध विश्वविद्यालय के एयरपोर्ट से सटे क्षेत्रों को देखा गया। भवनों की ऊंचाई से लेकर तकनीकि दृष्टि से तैयारी होने के साथ ही प्रशासन से आगे की कार्रवाई की बाबत चर्चा की।
विज्ञापन


जल्द दूर की जाएंगी दिक्कतें
विशेषज्ञों से बताई गई दिक्कतों को प्रशासन से जल्द दूर किए जाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। तहसीलदार विजय सिंह बताते हैं कि खरीदी गई भूमि पर मौजूद मकान, बोरिंग, पेड़ पौधे सहित अन्य विशेषज्ञों से बताए गए दिक्कतें जो प्रशासन के स्तर से की जानी है उन्हें वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed