फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations for panchayat elections in UP in full swing

यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर, कई अभियानों ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 20 Nov 2020 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Nov 2020 01:39 AM IST
सार

  • त्रिस्तरीय होगा यूपी में पंचायत चुनाव
  • पहली दफा ई-स्टांप इस्तेमाल में लाए जाएंगे
  • 15 फीसदी तक बढ़ेंगे बूथ

विज्ञापन
Preparations for panchayat elections in UP in full swing
चुनाव आयोग, उत्तर प्रदेश - फोटो : facebook

विस्तार

यूपी सरकार बोर्ड परीक्षा से पहले फरवरी 2021 में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। इसी के चलते कई जिलों में ग्राम पंचायतों के परिसीमन का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन

पंचायतों के पुनर्गठन की अधिसूचना का गजट नोटिफिकेशन 18 दिसंबर तक कर दिया जाएगा। 

पिछले पांच सालों में नगरीय निकायों के सीमा विस्तार से जो 42 जिले प्रभावित हुए हैं, उनमें ग्राम पंचायतों के परिसीमन का कार्य इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। साल के आखिर तक पंचायतों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण भी पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


त्रिस्तरीय होगा पंचायत चुनाव
उत्तर प्रदेस में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। यूपी में 58,758 ग्राम पंचायतें, 821 क्षेत्र पंचायतें और 75 जिला पंचायतें हैं, जहां चुनाव होना है। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत पुनर्गठन और परिसीमन का काम शुरू
गौरतलब है कि इस वर्ष मार्च महीने से कोविड-19 की परिस्थितियों और फिर लॉकडाउन के चलते चुनाव की तैयारियां समय से प्रारंभ नहीं हो सकीं थीं। ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के संबंध में 20 नवंबर तक प्रस्ताव लिए जाएंगे। 21 से 25 नवंबर तक ग्राम पंचायतों के  पुनर्गठन व परिसीमन के लिए जिला स्तर पर तैयार प्रस्ताव का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 2 दिसंबर तक अंतिम प्रकाशन पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 

चुनाव आयोग की तैयारी
राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर सूचियों की जांच का काम शुरू कर दिया है। मतदाता सूचियों ले गैरजरूरी नाम हटाए जा रहे हैं और नए नाम जोड़ने का काम जारी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की जा चुकी है। दिसंबर के आखिर में वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। 

इस्तेमाल होंगे ई-स्टांप
आगामी पंचायत चुनावों में पहली दफा ई-स्टांप इस्तेमाल में लाए जाएंगे। उम्मीदवारों की आवश्यकता को देखते हुए सौ रुपये एवं उससे कम कीमत के ई-स्टांप उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त काउंटर भी खोले जाने की तैयारी की जा रही है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 15 फीसदी तक बढ़ेंगे बूथ
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज हो गई हैं। इस बार कोरोना के कारण गैर प्रांतों से अपने गांव लौटने वाले प्रवासियों की वजह से मतदाताओं की संख्या मेें 10

से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे बूथों की संख्या बढ़ना भी तय है। 

एक माह के अभियान में साढ़े पांच हजार अवैध असलहे बरामद
पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश में अवैध शस्त्र को लेकर अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में अब तक करीब साढ़े पांच हजार अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। ये बरामदगी एक माह के अभियान में हुई है। पुलिस को पंचायत चुनाव तक यह अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक बरामद अवैध असलहों में पिस्टल, रिवॉल्वर और अन्य शस्त्र शामिल हैं। 3370 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया और असलहा बनाने की 40 अवैध फैक्ट्री भी पकड़ी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed