फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preparations for fourth counseling for teachers recruitment.

72,825 शिक्षक भर्ती: मेरिट से पहले बड़ा फैसला

Mon, 24 Nov 2014 02:22 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Nov 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
preparations for fourth counseling for teachers recruitment.

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में रिक्त पदों के लिए चौथी काउंसलिंग आवेदन पत्रों की खामियां दूर करने के बाद जाएगी। ये निर्णय तीसरी काउंसलिंग के दौरान आवेदनों में खामियां होने से उत्पन्न हुई दिक्कत के चलते लिया गया है।

विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) चाहता है कि पहले इन सभी खामियों को दूर कर लिया जाए जिससे चयन प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाए। कई जिलों में तीसरी काउंसलिंग के दौरान आवेदन पत्रों में खामियों के दौरान काउंसलिंग के दौरान हंगामा भी हुआ है।
विज्ञापन


इसलिए एससीईआरटी ने डायट प्राचार्यों से कहा है कि वे जल्द ही सभी सूचनाएं उपलब्ध करा दें। इसके बाद एनआईसी को पूरा ब्यौरा दिया जाएगा। एससीईआरटी से मिले विवरण के आधार पर एनआईसी मूल डाटा का मिलान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईसी इसके बाद सात दिनों के लिए ऑनलाइन डाटा खोलेगा ताकि डायट प्राचार्य आवेदन पत्रों की खामियां दूर कर लें। इससे चौथे चरण की काउंसलिंग में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आएगी और रिक्तियों को भरने में आसानी होगी।

एक सप्ताह में पेश करें मेरिट सूची

preparations for fourth counseling for teachers recruitment.

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सरकार को एक सप्ताह में इसकी मेरिट सूची पेश करने को कहा है।

यह आदेश जितेंद्र सिंह सेंगर व अन्य की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने दिए। याचिका में अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाए हैं।

वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्रों को भी 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती हेतु जारी काउंसलिंग में शामिल करने का निर्देश दिया है।

हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि चयन याचिका के परिणाम पर निर्भर करेगा। विकास चौधरी और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति भारती सप्रू ने दिया है।

याचीगण का कहना था कि 72 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी काउंसिलिंग में शिक्षामित्रों को दस प्रतिशत कोटे के तहत शामिल किया गया है।

इसलिए कोर्ट पहुंचा मामला

preparations for fourth counseling for teachers recruitment.

याचीगण भी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षा मित्रों की तरह पढ़ा रहे हैं इसलिए उनको भी दस प्रतिशत कोटे के तहत अधिभार देकर काउंसलिंग में शामिल किया जाए।

कोर्ट ने प्रदेश सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए एक माह का समय दिया है। इसके अलावा प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की तीसरी काउंसलिंग के बाद लगभग 78 फीसदी पद भर गए हैं। अब मात्र 22 फीसदी पद ही खाली होने की जानकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को मिली है।

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। एससीईआरटी ने अब तक की हुई काउंसलिंग में भरे और खाली पदों के ब्यौरे के साथ डायट प्राचार्यों को बुलाया था।

पहले चरण में शनिवार को 38 जिलों और दूसरे चरण में सोमवार को 37 जिलों के डायट प्राचार्यों को बुलाया गया। इसमें आए डायट प्राचार्यों ने एससीईआरटी को पूरी सूचना उपलब्ध करा दी है।

इसके मुताबिक लगभग 78 फीसदी पदों के लिए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में पात्र पाया गया है। एससीईआरटी ने प्रदेश के सभी डायट प्राचार्यों से तय प्रारूप पर तीन दिन के अंदर पूरा ब्यौरा मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed