फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations for Defence Minister's birthday begin, Sunderkand will be held at Hanuman Setu

Lucknow News: रक्षामंत्री के जन्मदिन की तैयारी शुरू, हनुमान सेतु में होगा सुंदरकांड

Sat, 05 Jul 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 05 Jul 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Defence Minister's birthday begin, Sunderkand will be held at Hanuman Setu
रक्षामंत्री के जन्मदिन की तैयारी शुरू, हनुमान सेतु में होगा सुंदरकांड
लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 75वां जन्मदिन 10 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। महानगर भाजपा ने इसके लिए तैयारी की है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक की गई। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिसमें हनुमान सेतु पार्किंग स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कर रक्षामंत्री के दीर्घायु की प्रार्थना की जाएगी। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि हनुमान मंदिर पार्किग स्थल पर भजन संध्या होगी। कार्यक्रम में 75 किलो के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। महिला मोर्चा की ओर से मंदिरों में 75 दीप जलाकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। युवा मोर्चा रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करेगा। अल्पसंख्यक मोर्चा दरगाह पर चादर चढ़ाकर लड्डू वितरित करेगा। महामंत्री राम अवतार कनौजिया, टिंकू सोनकर, मानवेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, प्रमोद सिंह, अशोक तिवारी, घनश्याम अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed