फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation of constitutional employment commission to provide work to every family

हर परिवार को काम देने के लिए सांविधानिक रोजगार आयोग बनाने की तैयारी

Sat, 03 Oct 2020 11:57 AM IST
शाहरुख खान अनिल श्रीवास्तव, अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Oct 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Preparation of constitutional employment commission to provide work to every family
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार मनरेगा की तर्ज पर शहरों व कस्बों के हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार की गारंटी देने की तैयारी कर रही है। ये रोजगार सरकारी, गैरसरकारी, निजी क्षेत्र या कौशल प्रशिक्षण अथवा स्वरोजगार के माध्यम से हो सकते हैं। 
विज्ञापन


जिस तरह गांवों में मनरेगा के तहत हर परिवार के  एक सदस्य को कम से कम 100 दिन के रोजगार की गारंटी है, उसी तरह शहरी क्षेत्रों के हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार का कानूनी अधिकार देने की तैयारी है। 
विज्ञापन


इसके लिए सांविधानिक रोजगार आयोग के गठन पर विचार किया जा रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार करा लिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार इसका औपचारिक रूप से एलान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग को रिपोर्ट करेगा आयुक्त
प्रस्ताव के अनुसार रोजगार आयुक्त रोजगार आयोग को रिपोर्ट करेगा। रोजगार आयुक्त को यह अधिकार होगा कि वह किसी भी विभाग, सरकारी संस्था, कंपनी व निजी उद्योगों को रोजगार या कौशल विकास से संबंधित निर्देश दे सके। प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि वर्तमान में यह आयोग उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में काम कर सकता है।

आयोग को रिपोर्ट करेगा आयुक्त

प्रस्ताव के अनुसार रोजगार आयुक्त रोजगार आयोग को रिपोर्ट करेगा। रोजगार आयुक्त को यह अधिकार होगा कि वह किसी भी विभाग, सरकारी संस्था, कंपनी व निजी उद्योगों को रोजगार या कौशल विकास से संबंधित निर्देश दे सके। प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि वर्तमान में यह आयोग उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में काम कर सकता है।

नियुक्तियों पर नजर रखेगा आयोग
यह आयोग प्रदेश में रोजगार के अवसरों व नियुक्तियों पर नजर रखेगा। आयोग सुनिश्चित कराएगा कि विभाग, संस्था या निजी उद्योग समय से तथा पारदर्शी तरीके  नौकरियां उपलब्ध कराएं। आयोग प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यक्रमों का समन्वय करेगा। रोजगार संगठनों, निजी संगठनों और संस्थाओं में जिस प्रकार के कौशल की जरूरत होगी, उसी के हिसाब से आयोग कौशल विकास कार्यक्रमों को चलवाएगा। 

आयोग यह भी सुनिश्चित करेगा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले को नौकरी मिले या वे स्वरोजगार में लगें। इसके लिए वह बैंकों से समन्वय करेगा। विदेश से आने वाली नौकरियों के संबंध में विभिन्न देशों के दूतावासों से संपर्क कर रोजगार मेलों का आयोजन भी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed