{"_id":"621f6fb2c05a866629534f88","slug":"preparation-for-voting-for-sixth-phase-completed-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: बूथों पर पहुंचे कर्मचारी, छठे चरण के मतदान के लिए संभाल लिया मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: बूथों पर पहुंचे कर्मचारी, छठे चरण के मतदान के लिए संभाल लिया मोर्चा
Wed, 02 Mar 2022 06:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:55 PM IST
सार
गुरुवार को छठे चरण में अंबेडकरनगर में होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
मतदान के लिए तैयारियां करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथ पर पहुंच गईं। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदान कर्मियों ने देर शाम तक सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर लीं। न सिर्फ मतदान कक्ष में ईवीएम रखने के स्थान को चिह्नित कर लिया, बल्कि पुरुष व महिला मतदाताओं के लिए तख्ती लगाकर रस्सी से बैरीकेडिंग भी कर ली।
विज्ञापन
मतदान के लिए बनाए गए 2075 बूथों के लिए बुधवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियों का हवाई पट्टी व राजकीय खेल स्टेडियम से रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया था। हवाईपट्टी से अकबरपुर, टांडा व कटेहरी विधानसभा क्षेत्र, जबकि राजकीय खेल स्टेडियम से जलालपुर व आलापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
विज्ञापन
शाम तक सभी 2075 पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथ पर पहुंच गईं। बूथों पर पहुंचकर पहले मतदान कर्मियों ने जलपान किया। इसके बाद व्यवस्था में जुट गए। मतदान कक्ष में उस स्थान का चिह्नांकन किया, जहां ईवीएम को रखा जाना था। गुप्त मतदान हो सके, इसके लिए जरूरी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
महिला व पुरुष की अलग अलग लाइन के लिए रस्सी बांधकर महिला व पुरुष की तख्ती भी लगा दी गई। मतदान कक्ष में प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था देर शाम तक पूरी कर ली गई। कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार की कागजी औपचारिकता पूरी करने के साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लिया कि बृहस्पतिवार को सुबह से सुचारु ढंग से मतदान शुरू किया जा सके।