फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation for providing kidney, cornea transplant facility in Ayushman, the proposal has been approved at the state level

अच्छी खबर : आयुष्मान में किडनी व कार्निया प्रत्यारोपण की सुविधा की तैयारी, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Thu, 30 Sep 2021 09:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Sep 2021 09:21 PM IST
सार

स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रेहेंसिव हेल्थ एंड इंटिग्रेटेड सर्विसेज (साचिस) के इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Preparation for providing kidney, cornea transplant facility in Ayushman, the proposal has been approved at the state level
- फोटो : Twitter/@AyushmanNHA

विस्तार

प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को किडनी एवं कार्निया प्रत्यारोपण की सुविधा देने की तैयारी है। स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रेहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीस) के इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। 

विज्ञापन


साचीस की मुख्य कार्यपालक संगीता सिंह ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को आयुष्मान योजना के तीन साल पूरे होने पर आयोजित कार्यशाला में दी। उन्होंने बताया कि नए प्रस्ताव में गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। योजना में पांच लाख तक का इलाज मिलता है। सरकारी चिकित्सा संस्थानों में किडनी प्रत्यारोपण में इससे कम खर्च आ रहा है। ऐसे में पैकेज की संख्या बढ़ाकर इसे शामिल किया जा सकता है। योजना में अभी तक 1,393 पैकेज शामिल हैं। इसके तहत कैंसर सर्जरी, रेडियोथेरैपी, कीमोथेरेपी, हृदय संबंधी सर्जरी, रीढ़ की सर्जरी, दांतों, आंखों की सर्जरी आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


आयुष्मान में अब तक 18,502 किडनी रोगियों को मिला उपचार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लांच होने के तीन साल पूरे होने पर आयोजित कार्यशाला में स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रेहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीस) की मुख्य कार्यपालक संगीता सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 8,58,296 लोगों ने योजना का लाभ मिला है। इसमें 4,89,229 पुरुषों और 3,69,067 महिलाएं शामिल हैं। योजना में सर्वाधिक 53,435 कैंसर मरीजों को लाभांवित किया गया है। इसी प्रकार 18,502 किडनी रोगी, 31,801 हड्डी रोगी, 9,393 हृदय रोगी, 35,731 स्त्री प्रसूति रोगी और 4,699 न्यूरो सर्जरी के रोगियों का उपचार कराया गया है।  सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में संयुक्त निदेशक डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ बीके पाठक ने भी योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


8.43 लाख परिवार है योजना में
प्रदेश में आयुष्मान में 8.43 लाख परिवार शामिल हैं। इसके अलावा 40 लाख अत्योदय राशन कार्ड धारकों और 11.65 लाख श्रमिक परिवारों को शामिल किया गया है। योजना में भर्ती होने के तीन पहले की सभी जांचें डॉक्टर का खर्च, अस्पताल में भर्ती होने के दौरान इलाज व खाने का खर्च, डिस्चार्ज होेने के 15 दिन बाद का चेकअप व दवा का खर्च शामिल किया जाता है। यह सुविधा भर्ती होने पर ही मिलती है।


नवविवाहिता व बच्चों को जोड़ा जा सकेगा
योजना में चयनित परिवारों में 2011 के बाद आई नवविवाहिता और जन्म लेने वाले बच्चों को जोड़ने के लिए एड मेंबर का विकल्प लिया गया है। वैवाहिक पंजीकृत प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर दोनों को जोड़ा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed