फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: हिंसक प्रदर्शन वाले जिलों में शनिवार दोपहर तक इंटरनेट बंद, लखनऊ विवि में परीक्षाएं रद्द

Fri, 20 Dec 2019 12:36 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 20 Dec 2019 12:36 AM IST
खास बातें

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर दिल्ली में बवाल चल रहा है। यूपी के कई जिलों में भी हंगामा हो रहा है। वहीं कई जिलों में कुछ स्थानों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके मद्देनजर दादरी और जारचा को संवेदनशील माना गया है। इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। गौतमबुद्ध नगर के आला अफसरों ने भी जिले की स्थिति का मुआयना किया है। वहीं संभल में एक सरकारी बस में आग लगा दी है। पढ़ें दिनभर की हर अपडेट...
 

विज्ञापन
Preparation for demonstration CAA and NRC police also cautious in UP
प्रदर्शनकारियों ने मीडिया की गाड़ियों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:17 AM, 20-Dec-2019

अब शनिवार दोपहर तक बंद रहेगा इंटरनेट

उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के विरोध में गुरुवार को विभिन्न जिलों में हुए हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए राज्य सरकार ने मोबाइल, एसएमएस और इंटरनेट सेवाओं को निलंबित रखने की समय सीमा बढ़ाकर शनिवार दोपहर तक कर दी है। 
 

उधर, लखनऊ में भी मोबाइल, इंटरनेट व एसएमएस सेवाएं शनिवार दोपहर 12 बजे तक निलंबित रहेंगी।  





 
10:47 PM, 19-Dec-2019

प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया है। इंटरनेट सेवा शुक्रवार सुबह 10 बजे तक बंद रहेगा। 
 

 
विज्ञापन
10:11 PM, 19-Dec-2019

'इंटरनेट सेवा बंद'

नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को बंद करने का फैसला लिया है। इंटरनेट 19 दिसंबर रात दस बजे से लेकर 20 दिसंबर रात दस बजे तक बंद रहेगा।   
 

 
08:55 PM, 19-Dec-2019

55 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

नागरिकता कानून के विरोध में हो रही हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम लोग सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।  एसएसपी लखनऊ उचित कार्रवाई करेंगे, हम किसी को नहीं बख्शेंगे। 
 

उन्होंने एक प्रदर्शनकारी की मौत को लेकर कहा कि हम लोगों की ओर से गोलीबारी नहीं की गई है। मैं नहीं जानता उसकी कैसे मौत हुई। मुझे नहीं लगता कि इस आंदोलन और पुलिस कार्रवाई से इसका कोई लेना-देना है।
 
 
07:28 PM, 19-Dec-2019
हुसैनाबाद में बवाल के दौरान मोहम्मद वकील नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। युवक ने ट्रामा में इलाज के दौरान दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि वकील के पेट में गोली लगी थी।
06:44 PM, 19-Dec-2019
लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी में कल होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में भी सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:44 PM, 19-Dec-2019
लखनऊ में हुई हिंसा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में हिंसा के पीछे कांग्रेस है। उपद्रवियों की पहचान हो रही है। हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने ये भी कहा कि विपक्ष इस मामले पर भ्रम फैला रहा है।
04:16 PM, 19-Dec-2019

लखनऊ में पुलिस पर पथराव

लखनऊ में पुलिस पर पथराव किया गया है। वहीं पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज की है। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। इस दौरान एक पुलिस कर्मी घायल भी हो गया हैं। 
03:50 PM, 19-Dec-2019

कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू समेत कई गिरफ्तार

लखनऊ के परिवर्तन चौक पर कांग्रेस, वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू व कई अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भी भांजी है। इसी तरह कलेक्ट्रेट व कैसरबाग क्षेत्र में सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है और गिरफ्तारी दी है। इसके अलावा भी शहर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।

 
03:04 PM, 19-Dec-2019

लखनऊ में आगजनी और तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं मदेहगंज चौकी में चौकी के पास तोड़ फोड़ और आगजनी की गई है। गंज में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज की गई है। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed