फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation for constable recruitment test.

जानिए, कब होगी सिपाही भर्ती परीक्षा?

Tue, 09 Dec 2014 11:50 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Dec 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
Preparation for constable recruitment test.

सिपाही भर्ती परीक्षा 14 दिसंबर को होनी है। यह परीक्षा प्रदेश के बीस जिलों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इसकी तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर समीक्षा की।

परीक्षा सूबे के 18 रेंज मुख्यालयों के साथ ही गाजियाबाद व नोएडा में भी होगी। इसमें 3.51 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

बड़े पैमाने पर हो रही इस परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न होने देने के उच्च अधिकारियों ने मातहतों को निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने सोमवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कहा कि हर स्तर पर तैयारी रखी जाए।

बिजली, पानी, सफाई, यातायात व्यवस्था से लेकर होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों आदि पर किसी तरह की अव्यवस्था न होने देने को कहा गया है।

प्रमुख सचिव ने इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी कराने की भी ताकीद की और कहा कि हर केंद्र पर पर्याप्त तादाद में फोर्स तैनात की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed