फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preparation for 2019 general election started.

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैयारियां शुरू, जिम्मेदारियां तय करने के साथ ही टीम गठित

Sun, 30 Dec 2018 11:14 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Dec 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
preparation for 2019 general election started.
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कौशल राज शर्मा ने शनिवार को चुनावी जिम्मेदारी निभाने को अधिकारियों की भारी भरकम टीम बनाकर नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नामित कर दिए।

विज्ञापन


टीम में आचार संहिता के अनुपालन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी सिटी पश्चिम संतोष कुमार को बतौर नोडल अधिकारी नामित कर सौंपी गई। सहयोग के लिए बतौर सहायक नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक टीजी, सिटी मजिस्ट्रेट संग सभी एसडीएम व एसीएम रहेंगे।
विज्ञापन


एडीएम सिटी पश्चिम नियंत्रण कक्ष व शिकायत सेल के साथ मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी भी बतौर नोडल प्रभारी संभालेंगे। इसी तरह कानून व्यवस्था, सुरक्षा बल प्लान और क्रिटिकल पोलिंग सेंटर संग कम्युनिकेशन प्लान की जिम्मेदारी बतौर नोडल एडीएम सिटी पूर्वी वैभव मिश्रा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षक संग प्रोटोकाल, वेबकास्टिंग सीसीटीवी व वीडियोग्राफी का जिम्मा एडीएम ट्रांसगोमती अनिल कुमार को सौंपा गया। डीएम ने बैलेट पेपर, पोस्टल बैलेट, स्टेटिक्स, ईईएम, दिव्यांग वोटर, बूथ प्रबंधन और इलेक्ट्रोरल का प्रभारी एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता को बनाया। ट्रांसपोर्ट वेलफेयर व पोलिंग ड्यूटी के दौरान खान-पान का जिम्मा एडीएम आपूर्ति चंद्र प्रकाश संभालेंगे।

मतदान ड्यूटी में नामित पीठासीन अधिकारियों व मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण का नोडल प्रभारी एडीएम भू अध्यापन द्वितीय को बनाया गया। मतदान कार्य के लिए कर्मचारियों, अफसरों की व्यवस्था का प्रभार एडीएम वित्त व राजस्व को दिया है।

इन्हें सौंपी गई ये जिम्मेदारी

ईवीएम संग वीवी पैट के प्रबंधन और मतदान केंद्रों पर इनकी पर्याप्त उपलब्धता कराने का प्रभार सिटी मजिस्ट्रेट गिरजेश कुमार चौधरी को सौंपा गया। चुनावी सामग्री संग अन्य संसाधन की व्यवस्था का प्रभार परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण (पीडी) को, सूचना तकनीक प्रबंधन का जिम्मा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को, आवंटित बजट की खर्च धनराशि की निगरानी का जिम्मा मुख्य कोषाधिकारी कलेक्ट्रेट कोषागार को, चिकित्सकीय व स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी बतौर नोडल अधिकारी सीएमओ को, सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर आयुक्त पेयजल व्यवस्था जीएम जलसंस्थान और फायर सेफ्टी इंतजाम की जिम्मेदारी मुख्य अग्नि शमन अधिकारी (सीएफओ) को सौंपी गई है।

डीएम ने इन्हें ताकीद दी कि जरूरी सूचनाएं शीघ्र जुटा कर इन्हें आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि चुनाव का अंतिम कार्यक्रम तैयार करने में परेशानी न होने पाए। जिम्मेदार भी अब फरवरी तक विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी होने की बात कहने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed