{"_id":"67895bb6ef3b3a4c3d0a1f7a","slug":"prepaid-meters-will-be-installed-in-9000-houses-in-the-first-phase-shravasti-news-c-104-1-srv1004-108898-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 9,000 घरों में पहले चरण में लगेंगे प्रीपेड मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 9,000 घरों में पहले चरण में लगेंगे प्रीपेड मीटर
Fri, 17 Jan 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा व इकौना नगर में विद्युत निगम ने प्रीपेड मीटर लगाने की कवायद तेज कर दी है। निगम इसके लिए सर्वे करवा रहा है। वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू भी कर दिया है। जल्द उपभोक्ता जरूरत के मुताबिक अपने मोबाइल से मीटर रिचार्ज कर सकेंगे।
उपभोक्ताओं से बकाया विद्युत बिल वसूल पाना विद्युत निगम के लिए टेढ़ी खीर बना था। तमाम प्रयासों और छूट देने के बाद भी उपभोक्ता अपने बकाया बिल का भुगतान करने में रुचि नहीं ले रहे थे। इस समस्या के समाधान के लिए विद्युत निगम अब घरों में प्रीपेड मीटर लगा रहा है। पहले चरण में नगर पालिका परिषद भिनगा व इकौना नगर पंचायत को चिह्नित किया गया है। इसमें भिनगा के 5,500 व इकौना के 3,500 घरों में प्रीपेड मीटर लगेंगे। इकौना में विद्युत निगम सर्वे करवा रहा है जबकि भिनगा में प्रीपेड मीटर लगने शुरू हो चुके हैं।
योजना के तहत अब तक भिनगा में 400 घरों में प्रीपेड मीटर लग चुके हैं। हालांकि उपभोक्ताओं को अभी आपूर्ति सामान्य तरीके से दी जा रही है। मीटर लगाने का लक्ष्य पूरा होने के बाद उपभोक्ता अपनी जरूरत के मुताबिक मोबाइल से मीटर रिचार्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विद्युत राज नरायन ने बताया कि जल्द ही सभी उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड मीटर लगाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता जरूरत के हिसाब से अपना मीटर रिचार्ज कर बिजली का इस्तेमाल कर सकेंगे।