{"_id":"6a0976ac00bce97b62044f2c","slug":"prepaid-meter-consumed-electricity-worth-990-in-just-few-minutes-consumer-created-ruckus-at-power-camp-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 990 रुपये की बिजली चंद मिनट में खा गया प्रीपेड मीटर, बिजली शिविर में उपभोक्ता ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 990 रुपये की बिजली चंद मिनट में खा गया प्रीपेड मीटर, बिजली शिविर में उपभोक्ता ने किया हंगामा
Sun, 17 May 2026 01:46 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 17 May 2026 01:46 PM IST
सार
लखनऊ में प्रीपेड मीटर 990 रुपये की बिजली चंद मिनट में खा गया। चंद समय के बाद फिर से बिजली गुल हो गई। मोबाइल पर शून्य बैलेंस का मेसेज आ गया। बिजली शिविर में उपभोक्ता ने जमकर हंगामा किया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिजली शिविर में समस्या बताते उपभोक्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ में तालकटोरा पावर हाउस में शनिवार को बिजली शिविर आयोजित किया गया। इसमें उपभोक्ता ऐशबाग हाईट्स निवासी अब्दुल रशीद ने खूब हंगामा किया। उनका आरोप था कि 990 रुपये की बिजली स्मार्ट प्रीपेड मीटर चंद समय में खा गया। इससे उसके घर में अंधेरा हो गया।
विज्ञापन
अब्दुल रशीद ने अधिकारियों को बताया कि प्रीपेड मीटर का शनिवार सुबह बैलेंस खत्म हो गया। उसने तत्काल 1000 रुपये का रिचार्ज किया, तो 990 रुपये का बैलेंस शो होने लगा और बिजली आ गई, मगर चंद समय के बाद फिर से बिजली गुल हो गई। मोबाइल पर शून्य बैलेंस का मेसेज आ गया। अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी ने उपभोक्ता को शांत कराया, फिर स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बदलने के निर्देश दिए, जो दो घंटे में ही बदल गया।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं, करेहटा के राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके तीन किलोवाट के कनेक्शन में छह महीने से बिल में पांच किलोवाट का चार्ज और 220 रुपये पेनाल्टी जुड़ कर आ रही है। अधिकारियों ने जांच कर समस्या का समाधान किया। एसडीओ विनय कुमार विमल ने बताया कि शिविर में कनेक्शन, मीटर और बिल समस्या की 48 शिकायतें आईं, जिनमें से 10 का त्वरित निस्तारण किया गया।
स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी की 38 शिकायतें
जानकीपुरम जोन स्थित जीपीआरए उपकेंद्र में लगे शिविर में 38 उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याएं दर्ज कराई। उपभोक्ताओं का कहना था कि पहले मोबाइल पर बिजली बिल का मेसेज आता था, जो बंद हो गया है। कई उपभोक्ताओं ने सिम अथवा इंटेली स्मार्ट मीटर बदलने की मांग की। हालांकि, उपभोक्ता आनंद चटर्जी और दीपक कुमार ने पुराने मीटर में नो रीडिंग की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
